ये लोगों का हजूम, आख़िर कौन हैं ये लोग, कहाँ से आए हैं ये लोग, कौन से नए कनैक्शन की माँग कर रहे हैं। अगर आप जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हाँ ये सैकड़ों लोग राजधानी दिल्ली की कई कॉलोनियों रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से बिजली के नए मीटर के कनेक्शन पाने को लेकर बिजली कंपनियों से लेकर अपने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इन लोगों के बिजली मीटर के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। इसी को लेकर आख़िर लोगों का ग़ुस्सा फूट गया। और पहुँच गए दिल्ली के उप राज्यपाल के निवास पर बिजली मीटर के नए कनेक्शन जारी करने के अनुरोध लेकर। पूरा मामला क्या है आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की बहुत सारी ऐसी कॉलोनियां हैं। जिनके पिछले कई वर्षों से बिजली मीटर के नए कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा क्षेत्र में बिजली पंचायत अभियान चलाकर लोगों को बिजली मीटर के नए कनेक्शन दिलाने का बीड़ा उठाया। बुधवार दिल्ली के उप राज्यपाल के निवास स्थान पर आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान के नेतृत्व धरना प्रदर्शन किया गया और बिजली मीटर के नए कनेक्शन तुरंत जारी करने की माँग करी गई। श्री चौहान ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोक सभा सांसद और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में पहुँचे लोगों ने एक लंबा मार्च निकालकर उप राज्यपाल के निवास स्थान की ओर कूच कर रहे थे। एक बैरिकेड पार करने के बाद जैसे लोग आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश करी। परंतु आप पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान, लोगों की माँगो को लेकर उपराज्यपाल के निवास तक जाना चाह रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दूसरे बैरिकेड पर ही रोक दिया। हंगामे और शोर के बीच लोग बैरिकेड के पास ही धरने पर बैठ गए और अपनी माँग उठाने लगे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर जब आपकी अपनी पार्टी पीपल्ज़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबीर चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानुप्रताप राजभर, प्रदेश अध्यक्ष परम वीर चौहान और लोगों से इस पूरे विषय को लेकर बात करी। उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर क्या कहा। देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में।
आपको बता दें कि आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा उपराज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें माँग करी गई है कि वह तुरंत DDA को निर्देश जारी कर बिजली मीटर के कनेक्शन में नियम शर्तों में बदलाव कर बिजली कंपनियों को निर्देश दे। ताकि बुराड़ी में लोगों को नए बिजली मीटर के कनेक्शन मिल सके इसके लिए आदेश जारी करने की माँग कर ली गई है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।







