आयुष्मान खुराना बने ‘फिट इंडिया आइकन’, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित, पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े

Listen to this article

युवा आइकन आयुष्मान खुराना को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आधिकारिक ‘फिट इंडिया आइकन’ के रूप में नामित किया है। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा बन गए हैं, जिसका उद्देश्य भारत में फिटनेस को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

आयुष्मान खुराना को रविवार को दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट के उद्घाटन समारोह में औपचारिक रूप से ‘फिट आइकन’ घोषित किया गया, जहां उन्हें केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने दमदार किरदारों और युवाओं के बीच गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने संकल्प लिया है कि वे देश के लाखों लोगों को फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका उद्देश्य है कि हर वर्ग के लोग अपनी सेहत और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें।

फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य:

  • फिटनेस को आसान, मजेदार और निशुल्क बनाना – यह अभियान साधारण और आनंददायक तरीकों से लोगों को शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा**।
  • फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना – नागरिकों को विभिन्न शारीरिक गतिविधियों और सक्रिय जीवनशैली के लाभों बारे में शिक्षित करना।
  • पारंपरिक भारतीय खेलों का पुनरुद्धार और प्रचार भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना।

आयुष्मान खुराना बोले:“जब आपकी सेहत अच्छी होती है, तो जीवन की सभी चुनौतियाँ चाहे वह व्यक्तिगत हों या पेशेवर संभव लगती हैं। लेकिन जब स्वास्थ्य बिगड़ता है, तो वही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अच्छी सेहत हमें कुछ भी करने के लिए सक्षम बनाती है। एक स्वस्थ व्यक्ति आत्मविश्वासी और मजबूत होता है, चाहे दुनिया कितनी भी अनिश्चित क्यों न लगे। स्वास्थ्य ही सब कुछ है। एक स्वस्थ राष्ट्र ही समृद्ध राष्ट्र होता है। जब हम स्वस्थ होते हैं, तो हम अधिक उत्पादक होते हैं, अधिक समृद्ध होते हैं और राष्ट्र-निर्माण में योगदान देते हैं। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस अद्भुत पहल के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। मैं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख भाई का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अनूठे प्रयास किए हैं। मुझे ‘फिट इंडिया आइकन’ बनने का सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है। अंत में, मैं युवा पीढ़ी और अपने महान देश को एक आशीर्वाद देना चाहता हूँ लंबी उम्र का आशीर्वाद—‘आयुष्मान भव।’”

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा:“जब आपके जैसे सेलिब्रिटी इस मंच पर आते हैं और फिट इंडिया के बारे में सकारात्मक संदेश देते हैं, तो आपकी बातों को सुनकर कई युवा प्रेरित होंगे और फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़कर खुद को फिट रखेंगे। मेरा मानना है कि यदि आपने किसी को फिटनेस के लिए प्रेरित कर दिया, तो वही फिट व्यक्ति भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देगा और ‘विकसित भारत’ का दूत बनेगा। आपने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *