दिल्ली नगर निगम ने शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में सोनिया विहार में जींस रंगाई का काम करने वाले 2 कंपाउंड सील किये

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के सोनिया विहार में 1 पुश्ता रोड में जींस रंगाई करने वाले 2 कंपाउंड सील किये। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 2500 वर्ग मीटर एरिया सील किया गया। दिल्ली नगर निगम के साथ दिल्ली जल बोर्ड, एस.डी.एम, बी.एस. ई, डी.पी.सी.सी के संयुक्त सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सीलिंग के दौरान बिजली और पानी के कनेक्शन भी कटे गए।

दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार क्षेत्र में चल रही जींस रंगाई और अन्य अवैध रूप से चल रही इकाइयों के विरुद्ध निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *