दिल्ली सरकार ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के लिए, जिनका वीजा निलंबित कर दिया गया है, दिल्ली से बाहर निकलने की अंतिम तिथि 26 से 29 अप्रैल निर्धारित की

Listen to this article

गृह मंत्री आशिष सूद ने दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दिल्ली में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में मदद करें और तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी सूचित करें।

भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं निलंबित करने के निर्णय के संबंध में, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीज़ा (दीर्घकालिक वीज़ा – LTVs और राजनयिक एवं आधिकारिक वीज़ा को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। इस संदर्भ में, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 26 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 के बीच भारत से बाहर निकलने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और आगे किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।

दिल्ली सरकार दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास से उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह से सजग है। भारत सरकार के निर्णयों के अनुरूप, दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने पहले ही दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए है कि वे दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर उनके निष्कासन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
सूद ने दिल्ली के सभी नागरिको से अपील की कि इस देशहित के काम के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें और दिल्ली में अवैध रूप से ठहरे हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में मदद करें। उन्होंने दिल्ली वालों से यह भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के अवैध रूप से ठहरे होने की कोई जानकारी मिले, तो तुरन्त निकटतम पुलिस स्टेशन में उसकी सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *