दिल्ली नगर निगम ने शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में इमारत के झुकने संबंधी सूचना मिलने पर की त्वरित कार्रवाई

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम के नियंत्रण कक्ष, शाहदरा उत्तरी क्षेत्र को 33 फुटा रोड, गली संख्या 8, नेहरू विहार में स्थित एक इमारत के झुकने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची दिल्ली नगर निगम की टीम ने पाया कि पांच मंज़िला इमारत का एक भाग हल्का झुका हुआ था साथ ही झुकी हुई दिशा में सीलन एवं ढीली मिट्टी का प्रभाव देखा गया। दिल्ली नगर निगम, शाहदरा उत्तरी की टीम ने पाया कि झुकी हुई दिशा को भराव सामग्री द्वारा अस्थायी रूप से सहारा दिया गया है।

दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से उक्त संपत्ति एवं उससे सटी हुई दो अन्य संपत्तियों को एहतियातन खाली करवाया गया। उक्त संपत्ति को पहले ही ‘खतरनाक भवन’ घोषित किया जा चुका है और इस सम्बन्ध में आवश्यक नोटिस संपत्ति के मालिक को साथ ही एवं थाना अध्यक्ष, दयालपुर को दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त संपत्ति को अत्यंत सावधानीपूर्वक पाँचवीं मंजिल से नीचे की दिशा में चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में भवनों की सघनता एवं जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

दिल्ली नगर निगम स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। और क्षेत्र में ख़तरनाक श्रेणी में आये भवनो पर योजनाबद्ध रूप से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *