Listen to this article

दक्षिण जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड पुलिस के द्वारा गत सप्ताह में क्षेत्र में कोकीन बेचने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए। दो नाइजीरियन को पकड़ा था। इसी मामले की पुलिस जाँच करते हुए आगे बढ़ रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की जब डॉक्युमेंट्स की जाँच करी। आरोपियों के पासपोर्ट पर जो वीज़ा लगा हुआ था। वह पाकिस्तानी वीज़ा नंबर था। पुलिस को जानकारी मिली कि बुराड़ी में रहने वाला एक फ़र्ज़ी वीज़ा रैकेट चलाया जा रहा है। यह फ़र्ज़ी वीज़ा पाकिस्तान के एक वीज़ा नंबर लगाकर इन्हें नक़ली वीज़ा दिया जाता था ताकि पुलिस या किसी अन्य के द्वारा पूछने पर यह उनको डॉक्यूमेंट दिखा सके। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। बताया जाता है कि यह 2 अफ़्रीकन नाइजीरियन को ही टारगेट करते थे। क्योंकि उनका वीज़ा समाप्त होने के बाद वह वापस अपने देश नहीं जाते थे। बल्कि फ़र्ज़ी वीज़ा रैकेट चलाने वालो के चुंगल में फँस जाते थे। ये लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के क़ब्ज़े से पुलिस ने कई नक़ली वीज़ा पेपर और अन्य सामान बरामद किया है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *