आम आदमी पार्टी के 3 पार्षदों ने महापौर चुनाव में तो 4 पार्षदों ने उप महापौर चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया और दो ने खाली पर्ची डाली : भारतीय जनता पार्टी

Listen to this article

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की अपने पार्षदों की क्रास वोटिंग से त्रस्त आम आदमी पार्टी अपनी महापौर का दुरुपयोग कर — नियमों का उल्लंघन कर स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव में अपने पार्षदों को फोन लेकर भेज रहे हैं — असल में आम आदमी पार्टी अब स्थायी समिति चुनाव बाधित करना चाहती है क्योंकि उसमे भाजपा जीत रही है।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री हर्ष मलहोत्रा जो पार्टी की ओर से निगम चुनाव कार्य देख रहे है ने बताया है की — भाजपा के तीनों स्थायी समिति प्रत्याशियों ने महापौर कार्यालय में चुनाव में फोन के उपयोग पर आपत्ति की लिखित शिकायत की है।

श्री मल्होत्रा ने कहा है की यह संवैधानिक गुप्त मतदान प्रक्रिया के विरूद्ध है और भाजपा स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव शुरू से पुनः कराने की मांग करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *