दिल्ली नगर निगम द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जोन में आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रम

Listen to this article

दिल्ली नगर निगम द्वारा आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सभी जोन पर में व्यापक स्तर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली नगर निगम ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की
और जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया गया।

ज़ोनों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपायुक्तों,निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, निगम पार्षद और कर्मचारियों ने निगम छात्रों के साथ योगाभ्यास किया और सबको योग करने के लिए
प्रोत्साहित किया। विभिन्न समारोह में निगम विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न योग आसन किये और अपने कुशल अभ्यास से प्रभावित किया। कार्यक्रमों में निगम विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों की भी सक्रिय सहभागिता रही। समारोह में छात्रों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, शशांकासन, दंडासन, व्रजासन, भुजंगासन, मकरासन, सेतुबंधासन, शवासन तथा कई अन्य आसन किये और प्राणायाम भी किया।

शाहदरा उत्तरी ज़ोन में पूर्वी यमुना तट वजीराबाद में योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया । निगम छात्रों ने यमुना की लहरों पर हल्के संगीत के साथ योग करते हुए सभी दर्शकों और योग अभ्यासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिविल लाइन जोन में, एनपीवी संत रविदास नगर आई-ब्लॉक में ‘वासुदेव कुटुम्बकम’ की थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निगम छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। पश्चिम जोन में सुभाष नगर में एमसीडी कम्युनिटी सेंटर भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निगम के 100 छात्रों ने विभिन्न योगिक क्रियाएं और आसन किए।

योग जीवन शैली में परिवर्तन लाकर जीवन व्यवस्थित करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। योग के कई दूरगामी लाभ हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक शक्ति, लचीलापन और संतुलन में सुधार होता है। साथ ही समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है, बीमारियों से निजात के साथ तनाव कम करता है और जीवन की चुनौतियों के बीच आंतरिक शांति की भावना पैदा करता है।

दिल्ली नगर निगम अपने अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह करता है कि वे अपने जीवन में योग को अपनाये और नियमित रूप से इसका अभ्यास कर अपने शरीर व मन को स्वस्थ तथा मजूबत बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *