रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मन्नत के देवता गणेश जी से आशीर्वाद लिया

Listen to this article

आज लाल बाग का राजा गणपति महोत्सव मे माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने मन्नतो के देवता से आशीर्वाद लिया और लाल बाग के राजा गणपति जी के भक्तों को शुभकामनाएं दी।
लाल बाग के राजा गणपति महोत्सव के अध्यक्ष राकेश बिंदल जी ने कहा कि वर्षों से लाल बाग के राजा गणपति महोत्सव उत्सव हो रहा हैं। न यह उत्सव बहुत धूम -धाम से होता है सनातन धर्म दुनिआ में सबसे अच्छा धर्म हैं।भगवान गणेश की प्रतिमा मुंबई से बनकर आती है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी मूर्ति होती हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार इस महोत्सव मे आते हैं।लाल बाग का राजा गणपति महोत्सव के अध्यक्ष राकेश बिंदल जी ने बोला की महोत्सव में आने वाले सारे भक्तो को बैठने की संपूर्ण व्यवस्था और फ्री प्रसाद मिलेगा और आधुनिक पंडाल मे बच्चों के लिए खाने पीने और झूले की व्यवस्था रहेगी और मेले की टाइमिंग शाम 6:00 से रात 12:00 तक होगी।
लाल बाग का राजा गणपति महोत्सव मंगलवार 19 सितम्बर से शुक्रवार 29 सितम्बर 2023 तक स्थान गणपति महोत्सव ग्राउंड, नियर नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन, दिल्ली -110034 मे होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *