अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन में भारत के पदक शतक पर दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जश्न मनाया

Listen to this article

*एशियन गेम्स 2023 में भारत के 100+ मैडल पीएम मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है — वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा के युवा, पूर्वांचल, ओबीसी, एसटी और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मीडिया विभाग और कार्यालय सचिवालय कर्मियों के साथ पार्टी कार्यालय में एक त्वरित आयोजित कार्यक्रम में किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत के पहले 100+ पदक का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया।

वरिष्ठ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा को मिठाइयां खिलाईं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज लहराए एवं ढोल की थाप पर नृत्य किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और इस बार सौ पार, खेलो इंडिया बार-बार जैसे नारे लगाने के साथ पदक विजेताओं और अन्य खिलाड़ियों के बैनर उठा कर अभिनंदन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल होने वाले अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों में योगेन्द्र चंदोलिया, दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह, सतीश गर्ग, प्रवीण शंकर कपूर, ब्रिजेश राय, सुनील यादव, नीरज तिवारी, सी.एल. मीना, शशि यादव, एस.टी. सरिता तोमर,प्रियल भारद्वाज और अमित गुप्ता आदि सम्मलित थे।

जश्न मना रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है और प्रगति कर रहा है।

45 दिनों के छोटे से चरण में भारत ने चंद्रयान 3, आदित्य एल1, जी 20, यशोभूमि, नारी शक्ति वंदन की सफलता और अब एशियाड में 100+ पदक सहित आधा दर्जन उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

सचदेवा ने कहा कि एशियन गेम्स 2023 में भारत का 100+ पीएम मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है जिसके तहत 9 वर्षों में खेल बजट लगभग 2.75 गुना बढ़ गया है। 2013-14 में जो खेल बजट रुपये 1219 करोड़ रुपये था पीआईबी रिपोर्ट के मुताबिक आज रुपये 3397 करोड़ है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि एशियाड में पदकों की बारिश उन लोगों के चेहरे पर तमाचा है जिन्होंने खिलाड़ियों का राजनीतिकरण करने की कोशिश की।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *