कालकाजी के जनसंवादों में उमड़ा जनसैलाब, एक स्वर में गूंजी जनता की आवाज़-कामयाब नहीं होंगे भाजपा के मंसूबे-हम केजरीवाल जी के साथ

Listen to this article

*आप नेता आतिशी ने कालकाजी विधानसभा में श्रीनिवासपुरी, गोविन्दपुरी और कालकाजी वार्ड में किया जनसंवाद, लोगों ने कहा हम अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ

*जनसंवाद में आतिशी ने लोगों से पूछा- अगर गिरफ्तारी होती है तो सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए

*लोगों ने एक स्वर में कहा- षड्यंत्र के तहत रची जा रही सीएम को गिरफ़्तार करने की साज़िश, कुछ भी हो उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए

*हमने अरविंद केजरीवाल जी को अपना मुख्यमंत्री चुना है, वो इस्तीफ़ा न दे चाहे उन्हें जेल से सरकार चलानी पड़े, हम अपने सीएम के साथ-जनता

*दिल्ली के लोगों की एकतरफ़ा राय- अरविंद केजरीवाल जी को झूठे केस में फँसाया जा रहा है क्योंकि भाजपा केजरीवाल जी के कामों का मुक़ाबला नहीं कर सकती-आतिशी

*भाजपा को मालूम है कि चुनाव लड़कर वो अरविंद केजरीवाल जी के जनसेवा की लहर को रोक नहीं सकती इसलिए षड्यंत्र कर उन्हें गिरफ़्तार करना चाहती है-आतिशी

*अरविंद केजरीवाल जी को जेल भेजने की साज़िश किसी घोटाले के तहत नहीं है, असली वजह तो ये है कि भाजपा को केजरीवाल जी और उनका काम अखरता है-आतिशी

*जो नेता भाजपा के सामने झुकता नहीं, वो गिरफ़्तार होता है; लेकिन ‘आप’ ने ईमानदारी से दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है हम इनकी धमकियों से डरेंगे नहीं-आतिशी

*भाजपा की धमकियों के सामने न मनीष सिसोदिया झुके, न सत्येन्द्र जैन झुके, न संजय सिंह झुके, और अब केजरीवाल जी भी नहीं झुकेंगे, हम दिल्ली के जनता के हित में लड़ते रहेंगे-आतिशी

*भाजपा ईडी के झूठे केस में केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करने की कितनी भी साज़िशें कर ले लेकिन दिल्ली के लोगों का अपने बेटे के लिए प्यार बरकरार रहेगा-आतिशी

*दिल्ली की जनता का प्यार और विश्वास ही केजरीवाल जी की असली ताक़त है, भाजपा कितनी भी साज़िशें कर ले जनता का ये प्यार कम नहीं होगा-आतिशी

*आज आम आदमी पार्टी के नेता जेल में सिर्फ़ इसलिए है क्योंकि उन्होंने दिल्ली के लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए काम किया और भाजपा से ये बर्दाश्त नहीं हुआ-आतिशी

*भाजपा कितने भी षड्यंत्र कर ले, साज़िशें रच ले, चाहे जेल में डाल दे पर आम आदमी पार्टी एक-एक नेता, कार्यकर्ता दिल्ली के जनता के हित में लड़ता रहेगा-आतिशी

आम आदमी पार्टी द्वारा ‘‘मैं भी केजरीवाल’’ कैंपेन के तहत आयोजित हो रहे जन संवाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति अपार जनसमर्थन उमड़ रहा है। इसका उदाहरण रविवार को आप वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री आतिशी की अध्यक्षता में कालकाजी विधानसभा के गोविन्दपुरी, श्रीनिवासपुरी और कालकाजी वार्ड में हुई जनसभाओं में आया जनसैलाब है, जहां लोगों ने एक स्वर में कहा कि वो अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल जी के साथ खड़े है, चाहे भाजपा कितना भी षड्यंत्र कर ले लेकिन अरविंद केजरीवाल जी के लिए उनका प्यार कम नहीं होगा।

जनसंवाद में आतिशी ने लोगों से पूछा कि, अगर गिरफ्तारी होती है तो सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। लोगों ने एक स्वर में कहा कि षड्यंत्र के तहत सीएम को गिरफ़्तार करने की साज़िश हो रही है लेकिन कुछ भी हो उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए। लोगों ने कहा कि, हमने अरविंद केजरीवाल जी को अपना मुख्यमंत्री चुना है, वो इस्तीफ़ा न दे चाहे उन्हें जेल से सरकार चलानी पड़े, हम अपने सीएम के साथ खड़े है।

आप नेता आतिशी ने कहा कि, आज एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में भेजा जा रहा है और अब पिछले कई महीने से दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करने की साज़िश रची जा रही है, झूठे आरोप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तथा कथित घोटाले पर शोर मचा रही है ये शायद ऐसा घोटाला होगा जिसमें तमाम जाँचों-रेड के बावजूद एक पैसा नहीं मिला, ये केंद्रीय जाँच एजेंसियाँ एक पैसे का भ्रष्टाचार का सबूत पेश नहीं कर पाई क्योंकि आम आदमी पार्टी एक ईमानदार पार्टी है।

उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने पिछले 8 सालों से ईमानदारी से काम किया है, इसी का नतीजा है कि दिल्ली में लोगों के लिए इतने काम हो पाये चाहे शानदार शिक्षा वो, वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएँ हो, फ्री बिजली-पानी, बस यात्रा हो, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ-यात्रा करवानी हो, केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों को हर सुविधा दी। और आज आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने का असली कारण यही है। भाजपा की आज देश के कई राज्यों में सरकार है लेकिन वो अबतक वहाँ पर लोगों को ऐसी सुविधाएँ नहीं दे पाई जो केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों को दी है। भाजपा को ये अखरता है, वाई नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएँ मिले इसलिए वो केजरीवाल जी को जेल भेजना चाहते है।

आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी को जेल भेजने की साज़िश किसी घोटाले के तहत नहीं है। असली वजह तो ये है कि भाजपा को केजरीवाल जी और उनके काम अखरता है। भाजपा को मालूम है कि चुनाव लड़कर वो अरविंद केजरीवाल जी के जनसेवा की लहर को रोक नहीं सकती इसलिए षड्यंत्र कर उन्हें गिरफ़्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी को जेल भेजने की साज़िश किसी घोटाले के तहत नहीं है, असली वजह तो ये है कि भाजपा को केजरीवाल जी और उनका काम अखरता है।

उन्होंने कहा कि, आज पूरे देश में विपक्ष का कोई भी नेता भाजपा का विरोध करता है तो भाजपा उसके ख़िलाफ़ ईडी का केस करवाती है। लेकिन जैसे ही वो नेता भाजपा में शामिल हो जाता है, उसके सारे केस ख़त्म हो जाते है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा की इन धमकियों से नहीं डरते है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है। भाजपा चाहे कितने भी प्रयास कर ले लेकिन भाजपा की धमकियों के सामने न मनीष सिसोदिया झुके, न सत्येन्द्र जैन झुके, न संजय सिंह झुके, और अब केजरीवाल जी भी नहीं झुकेंगे।

आतिशी ने कहा कि, आज आम आदमी पार्टी के नेता जेल में सिर्फ़ इसलिए है क्योंकि उन्होंने दिल्ली के लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए काम किया और भाजपा से ये बर्दाश्त नहीं हुआ। लेकिन ये कितने भी षड्यंत्र कर ले, साज़िशें रच ले, चाहे जेल में डाल दे पर हम दिल्ली के जनता के हित में लड़ते रहेंगे। हम इनकी धमकियों से नहीं डरेंगे क्योंकि हमें ताक़त जनता के प्यार से मिलती है, हमारे स्कूलों में पढ़ रह बच्चों की मुस्कुराहट से मिलती है,हमें ताक़त बुजुर्गों के आशीर्वाद से मिलती है।

उन्होंने कहा कि, ये चाहे अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाल दे पर वो दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे ये केजरीवाल जी का वादा है।

*लोगों ने दिखाया अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए प्यार, कहा- चाहे केजरीवाल जी को जेल भेज दे पर वो इस्तीफ़ा न दे और दिल्ली ले मुख्यमंत्री बने रहे।

जनसंवाद में आतिशी ने लोगों से पूछा कि अगर गिरफ्तारी होती है तो सीएम अरविंद केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। इस सवाल पर लोगों ने एक स्वर में जबाव दिया कि, सीएम को गिरफ़्तार करने की साज़िश षड्यंत्र के तहत रची जा रही है। कुछ भी हो उन्हें इस्तीफ़ा नहीं देना चाहिए। लोगों ने कहा कि, हमने अरविंद केजरीवाल जी को अपना मुख्यमंत्री चुना है, वो इस्तीफ़ा न दे चाहे उन्हें जेल से सरकार चलानी पड़े, हम अपने सीएम के साथ है।

जनता ने कहा कि, भाजपा चाहे कितने भी षड्यंत्र कर ले हमारे लिए केजीवाल जी का प्यार कम नहीं होगा क्योंकि उन्होंने हमें सम्मान से जीने का अवसर दिया, हमारे बच्चों को शानदार शिक्षा दी और परिवार की तरह हमारा ख़्याल रखा। भाजपा चाहे कुछ भी कर ले हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *