जेल में बंद ‘‘आप’’ विधायक चैतर वसावा भरूच लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, गुजरात में जनसभा कर अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

Listen to this article
  • सोमवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान चैतर वसावा से मिलने जेल जाएंगे
  • भाजपा की गुजरात सरकार ने चैतर वसावा के साथ उनकी धर्मपत्नी को भी गिरफ्तार कर पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है- अरविंद केजरीवोेल
  • अगर भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले चैतर वसावा को जेल से बाहर नहीं आने दिया तो उनको जिताने की जिम्मेदारी आदिवासी समाज की है- अरविंद केजरीवाल
  • आदिवासी समाज को यह चुनाव अपने हक-अधिकार और समाज के भविष्य के लिए लड़ना होगा और भाजपा की जमानत जब्त करनी होगी- अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा आदिवासी समाज के उभरते नेता को कुचलना चाहती है, ताकि भविष्य में कोई और हक की आवाज उठाने की हिम्मत न करे- अरविंद केजरीवाल
  • चैतर वसावा की केवल ये गलती है कि उन्होंने आदिवासी समाज के लिए स्कूल, अस्पताल, रोजगार, जल-जंगल-जमीन हड़पने को लेकर आवाज उठाई- अरविंद केजरीवाल
  • ये लोग 100 करोड़ रुपए और मंत्री पद का लालच देकर भाजपा में शामिल होने का दबाव डाल रहे हैं, लेकिन वसावा ने इसे ठुकराकर अपने समाज को चुना- अरविंद केजरीवाल
  • अगर आदिवासी समाज ने इस षड़यंत्र के खिलाफ आवाज नहीं उठाई तो भाजपा के हौसले और बुलंद हो जाएंगे- अरविंद केजरीवाल
  • गुजरात के नेतरंग में आयोजित जनसभा में भारी संख्या में इकट्ठा होकर आदिवासी समाज ने जेल में बंद चैतर वसावा के समर्थन में किया शक्ति प्रदर्शन

जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक एवं आदिवासी समाज के हकों की लड़ाई लड़ने वाले चैतर वसावा गुजरात के भरूच लोकसभा सीट से ‘‘आप’’ के उम्मीदवार होंगे। गुजरात के नेतरंग में आयोजित जनसभा में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह एलान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद आदिवासी समाज ने चैतर वसावा के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया। सोमवार को अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान उनसे मिलने जेल जाएंगे। जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की गुजरात सरकार ने चैतर वसावा के साथ उनकी धर्मपत्नी को भी गिरफ्तार कर पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। भाजपा आदिवासी समाज से नफरत करती है। इसलिए उनके उभरते नेता को कुचलना चाहती है, ताकि भविष्य में कोई और हक की आवाज उठाने की हिम्मत न करे। हम उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज का आह्वान करते हुए कहा कि अगर भाजपा ने षड़यंत्र कर चैतर वसावा को चुनाव से पहले जेल से बाहर नहीं आने दिया तो उनको जिताने की जिम्मेदारी पूरे आदिवासी समाज की है। यह लड़ाई आदिवासी समाज के मान-सम्मान की है, भरूच सीट पर भाजपा की जमानत जब्त होनी चाहिए।

पूरे आदिवासी समाज को मिलकर अपने अपमान का बदला लेना है- अरविंद केजरीवाल

पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। यहां नेतरंग में चैतर वसावा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आदिवासी समाज के बेटे चैतर वसावा को फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार कर लिया। आम आदमी पार्टी हमारा एक परिवार है और चैतर वसावा हमारे छोटे भाई जैसा हैं। मुझे सबसे ज्यादा दुख की पत्नी मुझे इस बात की हुई कि इन्होंने चैतर वसावा के साथ उनकी धर्मपत्नी शकुंतला बहन को भी गिरफ्तार कर लिया है। शकुंतला बहन चैतर वसावा की धर्मपत्नी हैं, लेकिन वो हमारे समाज की बहूं हैं। इन्होंने हमारे समाज की बहू को भी गिरफ्तार कर लिया। यह पूरे आदिवासी समाज के लिए अपमान की बात है। पूरे समाज को मिलकर इस अपमान का बदला लेना चाहिए।

भाजपा को डर है कि चैतर वसावा आदिवासियों को उनका हक दिलाने लगेंगे- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुराने जमाने में डाकू हुआ करते थे। उन डाकूओं का भी ईमान-धर्म था। वो जिस गांव में डाका डालने जाते थे, उसे गांव की बहू-बेटियों को नहीं छेड़ते थे। ये भाजपा वाले तो उन डाकूंओं से भी बदतर हैं। अब पूरे समाज को चुप नहीं बैठना है और इस अपमान का बदला लेना है। चैतर वसावा आदिवासी समाज का एक उभरता हुआ नेता है। भाजपा उसका कुचलना चाहती है। भाजपा पूरे आदिवासी समाज को संदेश देना चाहती है कि अगर किसी युवा ने आंख उठाकर देखी तो उसको भी हम कुचल देंगे। इसलिए इस बार हमें चुप नहीं बैठना है। अगर हम चुप बैठ गए तो भाजपा के हौसले बुलंद हो जाएंगे। भाजपा को इस बात का डर लगता है कि अगर चैतर वसावा आगे बढ़ गए तो वो आदिवासियों के हक की बात करने लगेंगे और उनको उनका हक दिलाना चालू कर देंगे।

गुजरात में भाजपा 30 साल से सत्ता में हैं, पर आदिवासी समाज के लिए कुछ नहीं किया- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चैतर वसवा ने जेल से चिट्ठी में स्कूल, अस्पताल, जल-जंगल-जमीन, रोजगार, जमीन हड़पने और वन विभाग की बातें लिखी हैं। गुजरात में भाजपा का पिछले 30 साल से राज है, भाजपा ने अभी तक क्यों नहीं किया? अगर भाजपा आदिवासी समाज की मांगों को पूरा कर देती तो आदिवासी समाज का चैतन बसावा की जरूरत नहीं पड़ती। भाजपा ने आदिवासी समाज को उनका हक नहीं दिया, इसीलिए चैतर वसवा को आवाज उठानी पड़ी। भाजपा शुरू से आदिवासी समाज के खिलाफ है और आदिवासी समाज से नफरत करती है। पिछले 30 साल से राज कर रही भाजपा ने आदिवासी समाज के किसी गांव में सड़क, स्कूल, अस्पताल नहीं बनवाया और न तो किसी को नौकरी दिया। भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए 30 साल और भाजपा को वोट दें देंगे तब भी वो कुछ नहीं करने वाली है। बल्कि भाजपा आदिवासी समाज का बेड़ा गर्क कर देगी।

चैतर वसावा दिल्ली की तरह गुजरात के लोगों को शानदार शिक्षा-स्वास्थ्य दिलाने की लड़ रहे थे- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चैतर वसावा का यही कसूर है कि उन्होंने गरीब-मजदूर आदिवासी समाज को उनका हक दिला रहा था। जब वन विभाग वाले आदिवासी समाज की जमीनें हड़पने आते हैं तो चैतर बसावा आपके बीच खड़ा होकर आपकी जमीनों की रक्षा करते हैं। जब वन विभाग वाले आदिवासी समाज के लोगों पर फर्जी एफआईआर करते हैं तब चैतर बसावा पुलिस वालों से आपके लिए लड़ते हैं। आदिवासी इलाकों में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां एक भी टीचर नहीं है। चैतर बसावा अपने लिए नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के बच्चों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। ये लोग यहां के एक सिविल अस्पताल को प्राइवेट करने जा रहे हैं। किसी साहूकार को अस्पताल देने जा रहे हैं। अगर हमारे घर में कोई बीमार हो जाएगा तो हम कहां जाएंगे। प्राइवेट होने के बाद उसका मालिक तो मोटे पैसे लेगा। दिल्ली के अंदर हमने सारे सरकारी अस्पताल शानदार कर दिए और अमीर-गरीब सबका इलाज मुफ्त कर दिया। दिल्ली की तरह गुजरात में भी सबका सारा इलाज मुफ्त होना चाहिए और चैतर वसावा इसी के लिए लड़ रहे हैं।

आदिवासी समाज के कल्याण के लिए केंद्र और गुजरात सरकार से आने वाले करोड़ रुपए ये लोग चोरी कर लेते हैं- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लिए हजारों लाखों करोड़ रुपए आते हैं। गुजरात सरकार के अलावा केंद्र सरकार से भी पैसा आता है। यह सारा पैसा कहां जाता है। क्योंकि एक भी पैसा आदिवासी समाज के उपर खर्च नहीं होता है। ये लोग सारा पैसा चोरी कर लेते हैं। इसी के खिलाफ चैतर वसावा लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए इन्होंने चैतर बसावा को उठाकर जेल में डाल दिया। इनको डर था कि चैतर वसावा ज्यादा बोलेगा तो ये हमारी लूट बंद हो जाएगी। चैतर वसावा का यही कसूर है। चैतर वसावा अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे हैं। आज पूरे गुजरात में भाजपा किसी से डरती है तो वो चैतर बसावा हैं। भाजपा से कहना चाहता हूं कि आने वाले समय में चैतर वसावा तुम्हारा काल बनकर उभरेगा और तुम्हारा सत्यानाश करेगा। भाजपा चैतर वसावा को छोड़ दे, अन्यथा आज से गुजरात में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

चैतर वसावा ने भाजपा में जाने से इन्कार कर दिया और कहा, मैं मर जाउंगा, लेकिन इनके आगे नहीं झुकूंगा- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चैतर बसावा ने मेरे पास संदेश भेजा था। उन्होंने संदेश में कहा था कि ये लोग उस पर दबाव डाल रहे हैं कि भाजपा में शामिल हो जाओ, मंत्री बना देंगे और करोड़ रुपए भी देंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी छोड़ दो। चैतर बसावा आज अगर भाजपा में शामिल हो जाए तो उनको कम से कम 100 करोड़ रुपए और मंत्री पद मिलेगा, लेकिन चैतर बसावा ने इनको जवाब दिया कि मैं मर जाउंगा, लेकिन इनके सामने झुकूंगा नहीं। पैसे और पद की लालच में चैतर बसावा ने अपने आदिवासी समाज को नहीं छोड़ा। चैतर बसावा ने उनको कहा कि मुझे 10-15 साल भी जेल में रखोगे तभी अपने सामाज के साथ रहूंगा। वो चाहते तो ऐशो-आराम कर सकते थे, करोड़ों रुपए से घर-गाड़ी खरीद सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और आदिवासी समाज के लिए लगातार लड़ रहे हैं। चैतर बसावा शेर हैं। भाजपा वालों को बता दें कि शेर को ज्यादा दिनों तक पिंजरें में नहीं रखा जा सकता। जिस दिन शेर बाहर निकलेगा, उस दिन भाजपा की खैर नहीं है।

आदिवासी समाज अब भाजपा का अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि सोमवार को मैं और पंजाब के सीएम भगवंत मान जेल में चैतर वसावा से मिलने जाएंगे। अगर जेल से परमिशन मिल गई तो साथ में गोपाल इटालिया और इशुदान गड़वी भी साथ जाएंगे। कल मैं गुजरात की जनता का संदेश लेकर चैतर वसावा के पास जाउंगा कि पूरा गुजरात उनके साथ खड़ा है। यह लड़ाई चैतर बसावा की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के इज्जत, मान-सम्मान की लड़ाई है। अगर आज आदिवासी समाज चुप रह जाएगा तो भाजपा वालों के हौसले बुलंद हो जाएंगे। इसके बाद आदिवासी समाज से कोई दूसरा युवा आवाज उठाता है तो उसे भी भाजपा कुचल देगी। इसलिए हमें चुप नहीं रहना है, सभी उठो और खड़े हो जाओ। आज हमें भाजपा को संदेश देना है कि अब तुम्हारा अत्याचार नहीं चलेगा और यह अपमान आदिवासी समाज सहने वाला नहीं है।

हमें पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव से पहले चैतर वसावा जेल से बाहर आ जाएंगे- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की तरफ से एलान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भरूच सीट से चैतर वसावा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मुझे उम्मीद है कि जब तक चुनाव होंगे, चैतर भाई जेल से बाहर आ जाएंगे। हमने चैतर वसावा और शकुंतला बहन को बाहर लाने के लिए देश के सबसे बड़े-बड़े वकील किए हैं। शकुंतला बहन की जमानत याचिका पर जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। मुझे उम्मीद है कि शकुंतला बहन को उस दिन जमानत मिल जाएगी। इसके बाद जल्द से जल्द चैतर भाई को भी बाहर निकालने की कोशिश करेंगे। लेकिन अगर इन्होंने षड़यंत्र रच कर चैतर भाई को लोकसभा चुनाव से पहले जेल से बाहर नहीं आने दिया तो उनको जिताने की जिम्मेदारी पूरे आदिवासी समाज की है। चैतर भाई का चुनाव पूरे आदिवासी समाज को मिलकर लड़ना होगा। चैतर भाई की फोटो लेकर पूरे आदिवासी समाज के घर-घर जाना होगा। भरूच लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होनी चाहिए। यह चुनाव आदिवासी समाज चैतर वसावा के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि अपने हक-अधिकार, अपने बच्चों और सामज के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। इसलिए चैतर वसावा जेल में रहें या बाहर, आदिवासी समाज को उन्हें जिताकर लोकसभा में भेजना है। अभी चैतर भाई की आवाज गुजरात से गुजरती है और सांसद बनने के बाद उनकी आवाज दिल्ली से पूरे देश में गूंजेगी।

बीजेपी को अरविंद केजरीवाल से डर लग रहा है, इसलिए ईडी-सीबीआई से नोटिस भिजवा रही है- भगवंत मान

वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल के ईमानदार सिपाही शानदार स्कूल और अस्पताल बनाने लगे तो केंद्र की बीजेपी सरकार से यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि अब प्राइवेट स्कूलों से बच्चे निकलकर सरकारी स्कूलों में अपना दाखिला करवा रहे हैं और लोगों का हर छोटे से बड़ा इलाज दिल्ली में मुफ्त में हो रहा है। इसलिए उन्होंने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पकड़कर जेल में डाल दिया। इसी तरह राज्यसभा में बीजेपी से तीखे सवाल पूछने वाले निडर नेता संजय सिंह की आवाज दबाने के लिए उन्हें भी जेल में डाल दिया गया। अब बीजेपी को अरविंद केजरीवाल से खतरा लग रहा है, तो वो उन्हें ईडी और सीबीआई से नोटिस भिजवा रही है। ये लोग नोटिस भेजकर हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम इनसे डरने वाले नही हैं।

जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज का है और इसे कोई नहीं छीन सकता- भगवंत मान

उन्होंने कहा कि हम जमीन से जुड़े हुए बहुत आम लोग हैं। आदिवासी लोगों और पंजाब के मालवे के गांव में काफी समानता है। ये लोग जुमले देकर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश करते हैं। यह लोग सिलेंडर सस्ता होने का ऐलान करते हैं लेकिन यह भूल जाते हैं कि पहले महंगा भी इन्होंने ही किया था। ये चैतर वसावा जैसे शेरों को जेल में डाल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल हमारे बब्बर शेर हैं। हम इनके शेर हैं, इतनी आसानी से हम किसी को हाथ नहीं डालने देंगे। जब भी चुनाव आता है, ये कभी चैतर वसावा को या फिर अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश करने में लग जाते हैं। क्या हमें चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। ये लोग भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की कुर्बानियां भूल गए हैं। बीजेपी कौन होती है, हमें देशभक्ति के सर्टिफिकेट देने वाली। हम आदिवासी समाज के साथ खड़े हैं। चैतर वसावा ने जब गैरकानूनी तरीके से आदिवासी किसान की जमीन पर कब्जा करने का मामला उठाया तो उन्हें पकड़ कर जेल में डाल दिया गया। मैंने भी पेसा कानून पढ़ा है। इसके तहत जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज का है और इसे कोई नहीं छीन सकता।

ये लोग हमारी परीक्षा ले रहे हैं, पूरे आदिवासी समाज को चैतर वसावा के साथ खड़ा होना होगा- अरविंद केजरीवाल

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं पंजाब में केवल 20 महीने के अंदर 42 हजार सरकारी नौकरियां देकर आपके सामने आया हूं। आने वाली 10 जनवरी को भी पंजाब में 700 नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। आज दिल्ली और पंजाब में लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली मिल रही है, उनका बिजली का बिल जीरो आता है। इके अलावा पंजाब सरकार ने नई पहल करते हुए छह दिन पहले ही एक प्राइवेट थर्मल प्लांट भी खरीदा हैं, जिससे पंजाब में और सस्ती बिजली बनाई जाएगी। यह अरविंद केजरीवाल की सोच है, यह उनके द्वारा खींचा गया एक नक्शा है। अगर किसी को पैसे कमाने है या अपना प्रचार कराना है तो उसके लिए कई पार्टियां हैं वो किसी में भी जा सकता है। लेकिन अगर किसी को देश की सेवा करनी है, और उसके लिए उसे जेल जाने में भी कोई समस्या नहीं है, मुख्यमंत्री बनकर भी घाटे में रह सकता है तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी में उसका स्वागत है। ये लोग हमारी परीक्षा ले रहे हैं। आदिवासी समाज को एक होना होगा। हम सभी चैतर वसावा के साथ खड़े हैं। हम सुप्रीम कोर्ट में उनके लिए बड़े वकील करेंगे और जल्द ही वो आप सबके बीच होंगे और उस दिन हम फिर आएंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *