दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गोल मार्किट में की पार्टी चुनाव चिन्ह की वॉल पेंटिंग

Listen to this article

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में दिल्लीवासियों ने चुनने का मन बना लिया है- वीरेन्द्र सचदेवा

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 10 सालों में अभूतपूर्व विकास किया है और भारत आज विश्व पटल पर भारत अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हुआ है – वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली के गोल मार्किट में भाजपा चुनाव चिन्ह की वाल पेंटिंग करके वॉल पेंटिंग अभियान को आगे बढ़ाया।

गोल मार्किट में वीरेन्द्र सचदेवा के साथ प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और निगम पार्षद मनीष चड्ढा के साथ अन्य कार्यकर्ता वॉल पेंटिंग अभियान में उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों का प्यार और विश्वास है इसलिए उन्हें 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर जनता बैठाने जा रही है।

भाजपा द्वारा शुरु किए गए वॉल पेंटिंग अभियान में एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन के साथ हम दिल्लीवासियों के बीच पहुंचेंगे और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सचदेवा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 10 सालों में अभूतपूर्व विकास किया है और विश्व में भारत एक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही जनता की सेवा में तत्पर रही है और केन्द्र सरकार जनता का साथ, जनता का विश्वास जीत कर आगे बढ़ रही है और हम दिल्ली के अंदर सातों सीटें पुनः जीतने में कामयाब रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *