दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में ये शख़्स इसका नाम गंध सिंह दावर है। नाम भले ही इसका गंध सिंह है। लेकिन इसका काम उससे भी ज़्यादा गंदा हैं। जी हाँ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मध्य प्रदेश के अवैध हथियारों की सप्लाई वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी का नाम गंध सिंह बताया क्या है। आरोपी मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार अपराधियों और आतंकवादियों की गतिविधियों पर नज़र रखते हुए पुलिस अलर्ट थी। पुलिस को सूचना मिली थी रोहिणी के 11 सेक्टर में एक शख़्स जो की अवैध हथियारों की सप्लाई करने आने वाला है। पुलिस ने टीम का गठन कर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी। रोहिणी के सेक्टर 11 द्वारकाधीश अपार्टमेंट के पास ट्रैप लगाई थी। जैसे गंध सिंह रोक कर पूछताछ करी और तलाशी ली गंध सिंह के पास 20 पिस्टल बरामद हुई। आरोपी को मौक़े पर धर दबोच लिया गया है। आरोपी पिछले क़रीब 2 साल से इस अवैध हथियारों के धंधे में लगा हुआ था। एक पिस्टल सप्लाई करने के बदले में आरोपी को 1 हज़ार रुपया मिलता था। बताया जाता है कि आरोपी किसी दयाल सिंह के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई का काम करता है। बताया जाता है कि आरोपी अवैध हथियारों की खेप सप्लाई करने आया था। बताया जाता है कि मार्केट में सेमी पिस्टल की क़ीमत 25 से 30 हज़ार रुपये ह। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी कम पढ़ा लिखा है शादीशुदा और दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और गिरोह के सरगना दयाल सिंह की धड़ पकड़ करने में जुटी हुई है। ब्यूरो रिपोर्ट टोटल ख़बरें दिल्ली
2024-02-08






