सीटबेल्ट बांध लें, टीजर का समय आ गया है! ‘क्रू’ कल होगा लॉन्च, जिसमें कीजिए तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन के साथ फर्स्ट क्लास एडवेंचर की सवारी

Listen to this article

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू का जबरदस्त पोस्टर रिलीज़ होने के बाद दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल है। यह पहली बार है जब तीनों हसीनाएं एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। ऐसे में मेकर्स इस फिल्म के टीज़र को रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि यह हाइली एंटीसिपेटेड फिल्म एक दमदार कमर्शियल फॅमिली एंटरटेनर है।

कंबाइन पोस्टर में हम तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन को बतौर एयर होस्टेस देख सकते हैं। पोस्टर में वे तीनों सेक्सी, क्लासी, सैसी और एकदम बदमाश वाइब्स का एक परफेक्ट ब्लेंड लग रही हैं। उनके पहली बार साथ आने को ध्यान में रखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि, उन्हें बड़े पर्दे पर देखना बहुत मजेदार होने वाला है। लाल साड़ी पहने, टैगलाइन को बोल्डली डिक्लेअर करते हुए, “रिस्क इट, स्टील इट, फेक इट ,” अब इससे अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि फिल्म रोमांच का एक रोलरकोस्टर राइड होने वाली है, जिसके लिए सही माहौल तैयार हो रहा है।

फिल्म के शुरुआती पोस्टर्स जो आकर्षण और शरारत से भरे है, दर्शकों को क्रेजी फ्लाइट एडवेंचर पर ले जाने की झलक के रूप में काम करते है, जिसका इंतजार करना अब मुश्किल हो चला है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के आधिकारिक टीज़र लॉन्च की घोषणा का एलान किया है।

https://www.instagram.com/p/C3sSyk3KGOC/?igsh=dHlmMW9mcnNtajhu

https://www.instagram.com/p/C3sSo3Vq028/?igsh=MXF3ZW52ajNndnUyaQ==

वैसे 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, ‘क्रू’ न केवल अपने स्टार-स्टडेड कास्ट के लिए, बल्कि भारत में विभिन्न शूटिंग लोकेशन्स के लिए भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से मुंबई शामिल है। बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क प्रतिभाशाली निर्देशक राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को बड़े पर्दे पर लाने के लिए साथ आए हैं।

टेकऑफ़ के लिए तैयार टीज़र के साथ, ‘क्रू’ को अनुभव करने की उलटी गिनती शुरू हो जाती है। तो आसमान में क्रेजी एडवेंचर के लिए तैयार रहिए और अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए क्योंकि क्रू की तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ने आपको इस वाइल्ड राइड में शामिल होने के लिए इंवाइट किया हैं।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *