Listen to this article

हम चले भगवान के द्वारे, भगवान सँवारें कामकाज हमारे, घर में आएँ सुख,समृद्धि, और शांति, यही है कामना भगवान से हमारी। ये लाल रंग की साड़ी में हज़ारों महिलाएँ, और सर पर रखे हुए कलश को लेकर कलश यात्रा में भाग लेती हुई इन महिलाओं के मन में सिर्फ़ एक ही भाव है, “हे भगवान, हमारा कल्याण करना, हमारे परिवार का कल्याण करना, इस जग का कल्याण करना”। जी हां! कलश यात्रा भले ही आपने बहुत सी देखी होंगी, लेकिन इतनी विशाल कलश यात्रा शायद आपने पहले कभी देखी होगी। ये हज़ारों महिलाएँ सर पर कलश उठाए हुए हैं। दिल्ली के बुराड़ी विधान सभा क्षेत्र के मुकुंदपुर चौक के पास स्थित, महाराणा प्रताप चौक पर आबोध वैली फ़ार्म हाउस में माँ भगवती एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गुरुवार 29 फ़रवरी से 6 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उत्तरी पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री, एवं मुकंदपुर वार्ड से निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर इस समारोह के मुख्य यजमान थे। पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद मुकंदपुर में एक महाविशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में क़रीब 11 हज़ार महिलाओं ने भाग लिया। मुकुंदपुर क्षेत्र की कई सड़कों से होते हुए वापसी कलश यात्रा का समापन मुकुंदपुर चौक आबोध वैली फ़ार्म हाउस पर सम्पन्न हुई। इस कलश यात्रा की अगुवाई निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर ने करी और उनके साथ कई अन्य गण्यमान्य लोगों ने भी विशाल कलश यात्रा में शिरकत की। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने मौक़े पर जब समारोह के मुख्य यजमान निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर से बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा। देखिए इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र, भले ही कई मामलों में चर्चा में बना रहता है, लेकिन इस बार बुराड़ी के मुकंदपुर में ये विशाल कलश यात्रा एक ऐसा रिकॉर्ड बनाते हुए दिख रहा है जिसमें हज़ारों महिलाओं ने एक साथ कलश यात्रा में भाग लेते हुए पूरा मुकुंदपुर भक्तिमय में हो गया। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *