Listen to this article

चुनाव के इस मौसम में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक तरफ़ यहाँ दिल्ली भाजपा का कुनबा बड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के ओबीसी कमीशन के अध्यक्ष जगदीश यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं दक्षिण दिल्ली लोक सभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में जगदीश यादव ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली।आपको बता दें कि जगदीश यादव इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता थे। बाद में वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। वर्तमान में जगदीश यादव दिल्ली सरकार के ओबीसी कमीशन के अध्यक्ष हैं। श्री यादव भाजपा में क्यों शामिल हुए। उन्होंने आम आदमी पार्टी क्यों छोड़ी। इसे लेकर जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जानना चाहा तो सुनिए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए क्या कहा।

जिस तरह आम आदमी पार्टी के नेता छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा का कुनबा बड़ा हो रहा है और आम आदमी पार्टी का कुनबा कहीं न कहीं सिकुड़ता दिखाई दे रहा है। अब देखने वाली बात ये होगी कि चुनाव में भाजपा को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों की चुनावों के परिणाम जब आएंगे पार्टी को कितना फ़ायदा मिलता है। ये तो समय ही बताएगा। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *