इस हफ्ते दर्शक एण्डटीवी के शोज ‘हप्पू की उलटन पलटन’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ से अनापेक्षित और रोमांचक कहानियों की उम्मीद कर सकते हैं

Listen to this article

एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की कहानी के बारे में बताते हुये राजेश ने कहा, “कटोरी अम्मा (हिमानी शिवपुरी) राजेश (गीतांजलि मिश्रा) को उनके बीच रोजाना होने वाले मतभेदों की एक छोटी सीरीज बनाने का सुझाव देती हैं। इस बीच पुलिस स्टेशन में चौकी के बाहर हाथापाई करने के लिये मनोहर दो लोगों को पकड़ लेता है। मनोहर हकीकत नाम के एक दूसरे शख्स पर आरोप लगाता है कि उसने उसकी गाड़ी के चारों पहिये चोरी होने की भविष्यवाणी कर उसे परेशान किया है, जिससे उसकी रातों की नींद उड़ गई है। हकीकत अपना बचाव करते हुये कहता है कि उसके पास सुपरनैचुरल पावर्स (परालौकिक शक्तिया) है, जिससे उसे भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में सपनों में पता चल जाता है। हालांकि, वह उन्हें सिर्फ पहेलियों के रूप में ही व्यक्त कर सकता है। हसीना के उसकी दूरदर्शिता के बारे में समझाने की कोशिश करने के बावजूद, हप्पू (योगेश त्रिपाठी) को यकीन नहीं होता और वह दोनों की बात मानने से इनकार कर देता है। बाद में एक आदमी वापस आकर हप्पू को बताता है कि उसकी गाड़ी के पहिये चोरी हो गये हैं। यह सुनकर मलाईका (सोनल पंवार) हप्पू को उस इलाके में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल नहीं करवाने के लिये खरी-खोटी सुनाती है। हप्पू शर्मिदा होकर माफी मांगता है। अगले दिन हकीकत हप्पू को बताता है कि उसने देखा कि है कि हप्पू की पत्नी और मां के बीच एक बहुत बडा झगडा होने वाला है। इतना सुनते ही हप्पू घर की ओर भागता है। उनकी लडाई देखकर हप्पू हैरान रह जाता है और हकीकत से अनुरोध करता है कि यह सपने देखना बंद कर दे। हालांकि, हकीकत लगातार उसे अपने सपनों के बारे में बताता रहता है। इन सबसे बचने के लिये, हप्पू मनोहर से कहता है कि वह हकीकत को सोने से रोके। लेकिन अब देखना यह है कि क्या इससे हप्पू की परेशानियां खत्म हो जायेंगी।” एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ की कहानी के बारे में बताते हुये अंगूरी भाबी कहती हैं, “सक्सेना (सानंद वर्मा) मॉडर्न कॉलोनी के निवासियों के लिये एक मुफ्त मेडिकल चेक-अप कैम्प आयोजित करवाता है। उसमें विभूति (आसिफ षेा) के अलावा सभी आते हैं। शारीरिक जाँचों के नतीजे देखकर लोगों को अपनी सेहत में तरह-तरह की गड़बड़ियों का पता चलता है, जैसे कि हाई डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, किडनी स्टोन, आदि। सक्सेना उन्हें सलाह देता है कि वे फिटनेस पर ध्यान दें और वजन कम करें। इसे पैसा कमाने का एक मौका समझकर विभूति एक फिटनेस क्लास खोलता है। वह झूठा दावा करता है कि उसके पास जापान के एक प्रतिष्ठित संस्थान की डिग्री है। हालांकि, उसकी सारी कोशिशों के बावजूद कोई उसकी क्लास में नहीं आता है, बल्कि लोग सक्सेना से फिटनेस ट्रेनिंग लेने लगते हैं। अनीता की जिद पर तिवारी (रोहिताश्व गौड़ न चाहते हुए भी विभूति की फिटनेस क्लास को जॉइन कर लेता है। हालांकि, सेशन के दौरान विभूति अनजाने में तिवारी की गर्दन के गलत हिस्से को दबा देता है और तिवारी की गर्दन टेढ़ी हो जाती है। तिवारी को गुस्सा आता है, जब अंगूरी (शुभांगी अत्रे) समेत हर कोई उसका मजाक बनाता है। अब सवाल यह है कि विभूति तिवारी की गर्दन को सीधा कैसे करेगा?”

देखिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर !

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *