*दिल्ली की जनता 25 मई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग में भाजपा के सिपाही प्रत्याशियों को चुनेगी – वीरेन्द्र सचदेवा
*पश्चिम दिल्ली के विकास को संकल्पबद्ध हूँ और हमेशा सांसद से पहले एक कार्यकर्ता एक स्वयंसेवक के रूप में पहचाना जाना पसंद करूंगी – कमलजीत सहरावत
पश्चिम दिल्ली से भाजपा की संसदीय प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में आज हरि नगर में एक विस्तृत बैठक का आयोजन हुआ जिसमें संसदीय क्षेत्र के पार्टी के दोनों जिलों नजफगढ़ एवं पश्चिम जिलों के कार्यकर्ता सम्मलित हुए।
बैठक को लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रत्याशी श कमलजीत सहरावत ने मंचासीन वरिष्ठ नेताओं पवन शर्मा, कमलजीत सहरावत, रमेश शौखंदा, राजकुमार ग्रोवर, विनय रावत, सुनीता कांगड़ा, जयप्रकाश, राजीव बब्बर, मोहनलाल गिहारा आदि की उपस्थिती में सम्बोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की 2024 का लोकसभा चुनाव कोई साधरण चुनाव नही है यह भ्रष्टाचार विरोधियों एवं भ्रष्टाचारियों घोटालेबाजों के बीच की जंग है जिसमे दिल्ली की जनता 25 मई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग में भाजपा के सिपाही प्रत्याशियों को चुनेगी।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को 25 मई तक भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में लगातार श्रम करना है और भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करनी है।
संगठन प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ का विस्तृत सम्बोधन अलग से प्रेषित है।
कमलजीत सहरावत ने कहा की मैं पश्चिम दिल्ली के विकास को संकल्पबद्ध हूँ और हमेशा सांसद से पहले एक कार्यकर्ता एक स्वयंसेवक के रूप में पहचाना जाना पसंद करूंगी।



