दिल्ली में एक ऐसी बेशर्म सरकार है जो खुद तिहाड़ जेल प्रशासन को नियंत्रित करती है फिर भी यह दिखाने की कोशिश करती है कि सीएम अरविंद केजरीवाल का जीवन जेल में सुरक्षित नहीं है – वीरेंद्र सचदेवा

Listen to this article

*मैं सुश्री आतिशी को चुनौती देता हूं की एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन पेश करें जिसमें एक डॉक्टर ने सी.एम. अरविंद केजरीवाल को तैलीय पूड़ी, मसालेदार भोजन, मिठाई, केला और आम खाने की सलाह दी है – वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की राजनीति अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है और मंत्री सुश्री आतिशी की पीसी इसका प्रमाण हैं।

सुश्री आतिशी ने बेशर्मी से यह कहने की कोशिश की है कि जेल में बंद सी.एम. अरविंद केजरीवाल को जान से मारने के लिए उनके घर का खाना बंद करने की कोशिश की जा रही है।

भारतीय जेलों में हजारों मधुमेह रोगी हैं और उन सभी को आदर्श भोजन और दवाएँ यहाँ तक कि इंसुलिन भी दी जाती है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में एक बेशर्म सरकार है जो खुद तिहाड़ जेल प्रशासन को नियंत्रित करती है, फिर भी यह दिखाने की कोशिश करती है कि सी.एम. अरविंद केजरीवाल का जीवन जेल में सुरक्षित नहीं है।

सचदेवा ने कहा है कि मैं सुश्री आतिशी को चुनौती देता हूं की एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन पेश करना होगा जिसमें एक डॉक्टर ने सीएम अरविंद केजरीवाल को तैलीय पूड़ी, मसालेदार भोजन, मिठाई, केला और आम खाने की सलाह दी है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *