&TV के शो ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी को क्यों लगा है गहरा सदमा

Listen to this article

एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की नई कहानी में मनमोहन तिवारी खुद को कच्छा बनियान की धोखाधड़ी में फंसा हुआ पाते हैं, जिससे ऐसे हालात पैदा होंगे, जो दर्शकों को खूब हंसायेंगे। आगामी कहानी के बारे में बताते हुये, शुभांगी अत्रे ऊर्फ अंगूरी भाबी ने कहा, ‘‘एक बैठक में, तिवारी (रोहिताश्व गौड़) अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) और विभूति (आसिफ शेख) को अपने बिजनेस में चल रहे संघर्ष के बारे में बताता है। उसे डर है कि यदि कोई बड़ा आॅर्डर नहीं मिला, तो उसे भयानक परिणाम भुगतना पड़ सकता है। अंगूरी अपने दिल की बात रखते हुये विभूति से कहती है कि जो भी तिवारी के लिये ऐसा बड़ा आर्डर लायेगा, उसे वह सबकुछ दे देगी। इस लालच में विभूति, अपने दोस्त प्रेम (विश्वजीत सोनी) के माध्यम से एक बड़े आॅर्डर का इंतजाम करता है। प्रेम यह दावा करता है कि उसका दोस्त एंडरसन, जोकि लंदन में रहता है दस दिनों के अंदर 10 हजार कच्छा और बनियान खरीदना चाहता है। यह खबर सुनकर तिवारी और अंगूरी खुशी से झूम उठते हैं। विभूति अब अंगूरी को अपना वादा याद दिलाता है और इस पर अंगूरी अपनी अनमोल संपत्ति, जिसमें उसकी दादी मां का रूमाल, बचपन की गुड़िया और उसकी पसंदीदा बकरी का बाल भी शामिल है, विभूति को सौंप देती है, जिसे देखकर वह दंग रह जाता है।‘‘ रोहिताश्व गौड़ ऊर्फ मनमोहन तिवारी ने आगे कहा, ‘‘आॅर्डर पूरा करने के लिये, तिवारी माॅडर्न काॅलोनी के मजदूरों को नियुक्त करता है। हर कोई दस दिनों तक लगातार बिना रूके काम करता है। हालांकि, जब विभूति पार्सल देने के लिये जाता है, तो प्रेम उसे एंडरसन की धोखाधड़ी वाली स्कीम के बारे में बताता है। विभूति इस बारे में तिवारी को बताता है, जिसे सुनकर उसे सदमा लग जाता है और वह अजीब हरकतें करने लगता है।‘‘

इस नई कहानी के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि तिवारी कच्छा बनियान फ्राॅड से कैसे बाहर निकल पायेगा। क्या विभूति और अनीता उसे बचाने आयेंगे? यह बेहद मजेदार एपिसोड होने वाला है!

देखते रहिये अपना पसंदीदा शो ‘भाबीजी घर पर है‘, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः30 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर!

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *