*घोंडा जनसभा में प्रधानमंत्री ने उत्तर पूर्व, पूर्व और चांदनी चौक संसदीय क्षेत्रों के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
दिल्ली भाजपा के चुनाव अभियान को आज बड़ा बढ़ावा मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के घोंडा में अपनी पहली सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया।
जैसे ही प्रधानमंत्री ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की विशाल सभा को संबोधित किया, उन्होंने भाजपा के सभी के लिए विकास के मूल एजेंडे को उठाया और भारत और दिल्ली में अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बात की, उन्होंने लाखों दिल जीत लिए।
तीन संसदीय क्षेत्रों उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक के लोगों ने चिलचिलाती गर्मी का सामना करते हुए दोपहर 2 बजे से ही जनसभा स्थल पर चलना शुरू कर दिया, जबकि प्रधानमंत्री जी ने शाम करीब 6.35 पर बोलना शुरू किया ।
विस्तृत भाषण मीडिया लिंक से देखा जा सकता है।
जन सभा की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने की, जिसमें भाजपा के तीन सांसद उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली से श्री मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली से श्री हर्ष मल्होत्रा और चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से श्री प्रवीण खंडेलवाल भी थे। जब प्रधानमंत्री ने उनका परिचय कराया और वोट मांगे तो वे डायस पर खड़े थे।
डायस पर मौजूद प्रमुख नेता थे विधायक अजय महावर,श्री विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन और अनिल बाजपेयी, वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली शामिल थे। विष्णु मित्तल, अनिल गुप्ता, अशोक गोयल, सतीश गर्ग, राजेश भाटिया, पूनम चौहान, मनोज त्यागी, विजेंद्र धामा संजय गोयल, कुलदीप सिंह, वीरेंद्र गोयल आदि।
रेखा गुप्ता, लता गुप्ता, सारिका जैन एवं पूनम चौहान ने प्रधान मंत्री जी को श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की।
यशोदा बहन एवं उनके परिवार जिसे सी.ए.ए. में नागरिकता मिली है ने प्रधान मंत्री जी का मंच पर अभिनंदन किया।
सी .ए.ए. के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले पाकिस्तान के हिंदू परिवारों के प्रतिनिधि और कुछ विदेशी डिप्लोमैट प्रतिनिधि भी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी पार्टी बीजेपी के लिए किए जा रहे राजनीतिक प्रचार को देखने पहुंचे
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि दिल्ली की सातों सीटें जीताकर तीसरी बार श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। क्योंकि कांग्रेस के 10 साल लूट और भ्रष्टाचार के इस दिल्ली की जनता ने देखा है और वह अब दोबारा कांग्रेस को सरकार में नहीं आने देगी क्योंकि पिछले 2014 से 2024 तक मोदी सरकार ने इतने काम किए हैं जिसपर जनता ने गर्व किया है और वह अपना मन बना चुकी है कि 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार ही देश में हो ताकि विकास की रथ ऐसे ही आगे बढ़ती रहे।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि 2024 का चुनाव आशा और विश्वास के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने का चुनाव है, भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था का चुनाव है। दिल्ली के अंदर हमने जितने भी विकास कार्य देखे हैं, चाहे वह एक्प्रेस वे हो, भारत मंडपम हो, बाबा अंबेडकर सेंटर, प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्तव्य पथ हो या फिर देखा और
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के अंदर ही देश भर में पूरा विपक्ष एक जुट हुआ है ताकि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को झूका सके लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ देश की तरक्की के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। देश के अंदर वह हर काम जो एक सपना था, उसको पूर्ण करने का काम सिर्फ मोदी सरकार ने किया है इसलिए 25 मई को जब वोट देने जाए तो दिल्ली के सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत तय हो सके, इसे सुनिश्चित करना है।
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस ने देश को सिर्फ लूटने का काम किया है। 1976 में लोकतंत्र का गला घोटकर आपातकाल लगाई और इनके नेता एक ही परिवार के लिए नेता है। कांग्रेस ने हर कदम पर देश की प्रगति को रोकने का काम किया है। इसी कांग्रेस से सिखकर अरविंद केजरीवाल ने नए रिकॉर्ड बनाया है, शराब घोटाला से लेकर, कई घोटाले किए और आज वे दिल्ली के सामने बेनकाब हो चुके हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस बार का चुनाव धर्म युद्ध की तरह है क्योंकि एक तरफ नरेन्द्र मोदी हैं और दूसरी तरफ देश की सभी भ्रष्टाचारी पार्टियां इकट्ठा हो गई है। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी ने कई विकास कार्य और योजनाएं लाकर जनता की सेवा की लेकिन दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी लोग हैं और देश को टुकड़े करने वालें जैसे प्रत्याशी है। इसलिए दिल्ली की जनता अब तय करेगी कि आखिर उन्हें विकास के लिए संकल्पित मोदी सरकार चाहिए या फिर देश तोड़ने वाले और गुलामी की ओर ले जाने वालो का साथ चाहिए।



