Listen to this article

दिल्ली नगर निगम वार्ड 57 के निगम पार्षद क्षेत्रीय लोगों के लिए कुछ अनूठा करने के प्रयास करते रहे हैं। इस बार निगम पार्षद अमित नागपाल के प्रयास से उनके कार्यालय के पास रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि यह रक्त दान शिविर लॉयन्स ब्लड बैंक सेंटर, शालीमार बाग दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया। बताया जाता है यह रक्तदान शिविर थैलेसीरिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड 57 से निगम पार्षद अमित नागपाल ने भी की इस रक्तदान शिविर में रक्त दान किया। यहाँ पर आए रक्त दान दाताओं को रक्तदान करने के बाद उन्हें उपहार के तौर पर एक हेलमेट और लॉयन्स ब्लड बैंक की तरफ़ से एक प्रमाण पत्र और कार्ड दिया गया। एक व्यक्ति को रक्तदान कब और कितनी बार करना चाहिए। रक्तदान करने के क्या लाभ होते हैं। इस बारे में जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने लॉयन्स ब्लड बैंक की डॉक्टर विजय मेहता और क्षेत्रीय निगम पार्षद अमित नागपाल से बात की तो सुनिए उन्होंने क्या कहा ।

आपको बता दें कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। क्योंकि एक व्यक्ति को जब वे खून की कमी से जूझ रहा होता है या आपातकालीन स्थिति में एक मरीज़ को जब रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे वक़्त में लोग ब्लड बैंक की तरफ़ रुख़ करते हैं। ये रक्त कई लोगों का जीवन बचाता है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *