संविधान और आरक्षण के लिए आगे भी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर करेंगे काम- संजय सिंह

Listen to this article
  • ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी
  • ‘‘आप’’ ने यूपी में इंडिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया था और सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया था
  • इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त मेहनत के चलते उत्तर प्रदेश में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाक़ात की और उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी। संजय सिंह ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए आगे भी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में ‘‘आप’’ ने उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया था और सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया था। गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त मेहनत के चलते उत्तर प्रदेश में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के समर्थन में कई जनसभाओं में भाग लिया था। कन्नौज में अखिलेश यादव के लिए राहुल गांधी के साथ संजय सिंह ने भी चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा भी संजय सिंह ने अखिलेश यादव के साथ कई साझा चुनावी सभाओं में भाग लिया था। उत्तर प्रदेश में आम पार्टी ने इंडिया गठबंधन को बिना शर्त पूर्ण समर्थन दिया है और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारो के लिए कई क्षेत्र में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त सभाएं संजय सिंह जी ने किया।

इंडिया गठबंधन के घटक दलों के संयुक्त मेहनत का नतीजा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से करारी हार मिली है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सहयोगी के तौर पर आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्त्ता लगातार चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे रहे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *