Kalki 2898 AD: बर्थडे स्टार दिशा पाटनी ‘रॉक्सी’ के रूप में एक्शन करते दिखायी देगी

Listen to this article

हाल ही में, बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन महाकाव्य ‘कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने इसका एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसे दुनिया भर में ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। ट्रेलर में, अभिनेत्री दिशा पाटनी, जो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, ने अपनी दमदार उपस्थिति और एक्शन दृश्यों से दर्शकों को प्रभावित किया। उनके जन्मदिन के अवसर पर, फिल्म के निर्माताओं ने अब एक नया आकर्षक पोस्टर जारी किया है, जिसमें ऑफिशल तौर पर दिशा को इस सिनेमाई मास्टरपीस में ‘रॉक्सी’ के रूप में पेश किया गया है।

दिशा पाटनी ब्लैक कार्गो, बूट्स और बॉम्बर लेदर जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जो भविष्य के बड़े सेटअप में बोल्ड अंदाज़ में खड़ी हैं, और फिल्म में ‘रॉक्सी’ के रूप में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर उनके ऑफिशल लुक को साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा, “हमारी रॉक्सी, दिशा पाटनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। #Kalki2898AD”

https://www.instagram.com/p/C8JIcqbPuw5/?igsh=MTFybHU3cHc2Y3AycQ==

अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों से सजी ‘कल्कि 2898 एडी’ का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और इसका निर्माण वैजयंती मूवीज़ ने किया है। भविष्य पर आधारित एक मल्टिलिंगग्वल, पौराणिक कथाओं से प्रेरित साई-फाई फिल्म, 27 जून 2024 को स्क्रीन पर आएगी।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *