दिल्ली में एक तरफ़ भीषण गर्मी का सितम जारी और दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लोगों को मुफ़्त पानी देने के दावे की हवा निकलती दिखाई दे रही है। इसकी वजह ये है कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से पानी की क़िल्लत को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं लोगों पानी की बूँद बूँद के लिए तरसना पड़ रहा है। शनिवार को लोगों का सब्र के सब्र का बाँध टूट गया और लोगों ने आप सरकार के ख़िलाफ़ मटका विरोध प्रदर्शन करने पहुँचे। दिल्ली में कांग्रेस द्वारा 280 ब्लॉकों में पानी की क़िल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में दिल्ली के जहांगीरपुरी एच ब्लॉक चौक पर लोग ने अपने ख़ाली मटके लेकर सरकार के ख़िलाफ़ मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन करने पहुँचे। इस मौक़े पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंगल और कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह राघव समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने इस मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और आम आदमी पार्टी सरकार के ख़िलाफ़ रोष प्रकट कर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में पानी की क़िल्लत जारी है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब इस मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंगल ब्लॉक अध्यक्ष भरत राघव और स्थानीय लोगों से बात करी तो सुनी है। देखिए हमारे संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में पानी को लेकर लोगों ने टोटल ख़बरें से बातचीत के दौरान क्या कहा।
आपको बता दें कि दिल्ली में 15 साल तक शीला दीक्षित की सरकार रही है। उस समय में यही आम आदमी पार्टी कांग्रेस सरकार के आरोप प्रत्यारोप किया करती थी। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।



