Listen to this article

दिल्ली में जल संकट को लेकर एक तरफ़ विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर सड़कों पर उतर कर मटका फोड़ प्रदर्शन कर रहा है। दूसरी तरफ़ दिल्ली सरकार भी विपक्षी पार्टी की सरकारों पर ठीकरा फोड़ कर अपना बचाव करने में जुटी हुई है। सच बात तो ये है कि इस समय कोई परेशान हैं तो वो आम जनता जिसे पानी की बूँद बूँद के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली में सियासत जोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा मटका फोड़ प्रदर्शन आम आदमी पार्टी की सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर चुकी है। दूसरी तरफ़ भाजपा का जल संकट को लेकर प्रदर्शन अभी भी जारी है । इसी बीच में दिल्ली में जल संकट को लेकर आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा दिल्ली में जल संकट को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर चौहान ने टोटल ख़बरें से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली में पानी को लेकर लोग बेहद परेशान है । विपक्षी पार्टियां मटका फोड़ प्रदर्शन करने जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन करने की बजाय जो ख़र्चा मटका फोड़ने वाले प्रदर्शन पर किया जा रहा है। वही दिल्ली के गली मोहल्लों में पानी के टैंकर की सप्लाई उन्हीं पैसों से करी जा सकती है। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना से बातचीत के दौरान आप पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष रामवीर चौहान ने क्या कहा । देखिए हमारी इस विशेष रिपोर्ट में।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *