Listen to this article

आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकारिणी बैठक रानी बाग मे स्थित एक बैंक्वट हॉल में आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शिरकत करी। जिला कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूती देने पर भी चर्चा हुई। यहाँ आए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने अपने हिसाब से पार्टी को सुझाव दिए। तीन प्रस्ताव पास किए गए जिनमें पहला सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की मासिक बैठक की जाऐंगी, दूसरा सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाऐंगे और तीसरा दिल्ली भर में अलग-अलग सामाजिक समुदायों, आर.डब्लू.ए. व एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित करके कांग्रेस के साथ जोड़ा जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, चत्तर सिंह, कमल कांत शर्मा, मुदित अग्रवाल, शालीमार बाग़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जे एस नेयोल , सराय पीपल
थला से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रितु सिंह चौहान, सिद्धार्थ राव, पूर्व पार्षद रोशन लाल अहुजा, पूर्व देवराज अरोड़ा, सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला व ब्लाक पदाधिकारी मौजूद थे। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जब प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव से बैठक का उद्देश्य जानना चाहा इस पर उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे संवाददाता कि इस रिपोर्ट में ।

आपको बता दें कि दिल्ली कांग्रेस द्वारा सभी जिला कांग्रेस कमेटी में जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले 15 दिनों में जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। टोटल ख़बरें दिल्ली से ही राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *