एमसीडी भवन विभाग में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन

Listen to this article

नई दिल्ली क्रांतिकारी जनरल मजदूरी यूनियन द्वारा आज मजदूरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हुए नियम को ताक पर रख कर नगर निगम के अधिशासी अभियंता संजय यादव एवं जूनियर इंजीनियर बी एल शर्मा द्वारा खुला भ्रष्टाचार कर मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर 10 लाख रुपए रिश्वत लेकर 100% अवैध निर्माण करने के विरुद्ध भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर रोहिणी जॉन कार्यालय पर यूनियन के अध्यक्ष कामता प्रसाद शर्मा एवं वरुण जाटव के नेतृत्व में के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियो को संबोधित करते हुए क्रांति जनरल मजदूर यूनियन के संरक्षक अश्वनी बागड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल के पार्षद निगम में यह बात कहकर सत्ता में आए थे कि वह दिल्ली से लेंटर माफिया निगम के भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे परंतु बड़े दुख की बात है की जब से आम आदमी पार्टी निगम में काबिज हुई है तब से भवन विभाग द्वारा मकान बनाने में लेटर के लिए डबल कर दिए गए हैं तथा गरीब लोगों को नोटिस भेज कर एमसीडी दफ्तर बुलाकर धमकाया जाता है कि अगर मैं पैसे नहीं देंगे तो उनका मकान तोड़ दिया जाएगा 25 गज के मकानों को तोड़ा जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर जहां मात्र 60% बिल्डिंग बनाने की अनुमति है वहां 100% अवैध निर्माण किया जा रहा है फायर के नियमों का पालन नहीं हो रहा जिसके कारण आगजनी की घटना पर मजदूरों की जान जा रही है यूनियन द्वारा पिछले 4 महीनो से शिकायत करने के पश्चात कोई कार्यवाही नहीं हुई और अधिशासी अभियंता संजय यादव ने ग्रीवेंस विभाग में अपने जवाब में अवैध निर्माण की फैक्ट्री को वेद निर्माण करार देते हुए शिकायत को बंद कर दिया यह इस बात का प्रमाण है की नगर निगम के अधिकारी मोटी रिश्वत लेकर अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं और निर्माण कार्यों से दिल्ली नगर निगम के अधिकारी अवैध उगाही करके यह पैसा महापौर तक पहुंचाते हैं जिसकी वजह से भ्रष्ट अधिकारियों को विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त निधि मालिक रोहिणी जॉन को ज्ञापन देने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे परंतु उपायुक्त महोदय ने शिष्ट मंडल से बात तक करना उचित नहीं समझा और अधीक्षण अभियंता से मिलने श्री बैरवा से मिलने को कहा अधीक्षण अभियंता ने सिस्ट मंडल को आश्वासन दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करेंगे जिस पर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कामता प्रसाद शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर अगर उनकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई तो वह एमसीडी
आयुक्त के कार्यालय पर धरना देंगे।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *