आपकी अपनी पार्टी पीपल्स द्वारा इन दिनों बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिजली पंचायत कार्यक्रम जारी है। इस बिजली पंचायत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बुराड़ी क्षेत्र के कमल विहार वेस्ट और पिंकी चौधरी कॉलोनी के पास पार्टी द्वारा बिजली पंचायत का आयोजन किया गया । उन लोगों तक पहुँचने का प्रयास पार्टी कर रही है। जिन लोगों को बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बिजली के मीटर नए कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। बुराड़ी क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का अंबार है। लेकिन बिजली मीटर कनेक्शन लोगों को नहीं मिलने पर एक बड़ी समस्या यहाँ बनी हुई है। यहाँ पर कई कॉलोनियों में बिजली के मीटर नहीं लग रहे हैं। बिजली पंचायत के द्वारा आप पीपल्स पार्टी लोगों से उनकी पीड़ा जानने का प्रयास कर रही है।आप पीपल्स के प्रदेश अध्यक्ष परमवीर चौहान और यहाँ के स्थानीय लोगों से जब टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की बात करी तो इस पर उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता की इस रिपोर्ट में
आपको बता दें कि आप पीपल्स पार्टी का बिजली पंचायत का चौथा दिन था। स्थानीय लोग अपनी समस्या बता रहे हैं कि आख़िर उन्हें बिजली के मीटर के नए कनेक्शन क्यों नहीं मिल रहे हैं। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।


