भाजपा द्वारा संविधान में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों को छीनने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देशव्यापी संविधान रक्षक अभियान चला रही है- देवेन्द्र यादव

Listen to this article

*संविधान रक्षक अभियान दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में चलाकर भाजपा की नफरती और तानाशाही सोच और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।- देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लगातार संविधान पर प्रहार करने और अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ों के संविधान में दिए गए अधिकारों को छीनने के कारण ही कांग्रेस पार्टी को संविधान रक्षक अभियान चलाने की जरुरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि 100 दिन का संविधान रक्षक अभियान 15 अगस्त 2024 से 26 नवम्बर 2024 तक चलाया जाएगा, जिसकी राजधानी दिल्ली में आज कांस्टीट्यूशन क्लब में डिप्टी स्पीकर हॉल से अभियान की शुरुआत की गई।

संविधान रक्षक अभियान की लॉचिंग के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अजय माकन, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन श्री राजेश लिलौठिया और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने संबोधित किया।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी भाजपा की तानाशाही सरकार के संविधान पर प्रहार से लगातार बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने को ही अपने जीवन का लक्ष्य मान लिया है, इसको आदर्श मानकर हमें संविधान रक्षक अभियान को चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी ही कर सकती है। क्योंकि जनता से जुड़े मुद्दों को राहुल जी लगातार सड़क से संसद तक उठा रहे है, जबकि भाजपा लगातार गरीबों के हकों का हनन कर रही है। उन्हांने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो संविधान को बचाना होगा, अगर संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र भी बचेगा। हमें संविधान रक्षकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी करनी होगी और दिल्ली इसे मजबूती के साथ चलाना होगा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों राजधानी सहित पूरे देश में अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ो के खिलाफ लगातार अत्याचार बढ़ने के साथ-साथ भाजपा की संवर्ण समर्थक और तानाशाही सरकार ने संविधान में दिए इन वर्गों के अधिकारों को छीनने और कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकतरफा सोच के कारण माहौल इतना खराब हो गया है कि संविधान खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में 3 लाख संविधान रक्षक तैयार करना अपने आप में अभिमान की बात है। संविधान रक्षक अभियान से में भाजपा घबरा गई है, उसे राजधानी में अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है क्योंकि भाजपा की राजनीति लोगों को गुमराह करके चल रह है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है, जो बराबरी के दर्जा देने के अधिकार को कमजोर करने की कोशिश करके संविधान के आधार को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान रक्षक अभियान के साथ जुड़कर एकजुटता के साथ योगदान देना होगा। संविधान रक्षक अभियान को 70 विधानसभाओं में चलाने का लक्ष्य है, मैं चाहता हूॅ कि इसे वार्ड स्तर, ब्लाक स्तर और बूथ स्तर पर चलाए जाए ताकि भाजपा की गरीबों के अधिकारों को संविधान में खत्म करने की मंशा को उजागर किया जा सके।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता 15 वर्षों के कांग्रेस शासन को वापस लाना चाहती है। लोकसभा सभा चुनावों में जिस मजबूती के साथ हमने वापसी की है, अब हमें जरुरत है जनता के बीच जाकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाऐं। चुनाव नजदीक है, हमें संविधान की रक्षा के लिए चलाए जाने वाले अभियान में मजबूती के साथ कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की वास्तविक सोच को जनता को बताना है।

श्री राजेश लिलौठिया ने बताया कि संविधान रक्षक अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत कल 15 अगस्त को हुई और समापन 26 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। संविधान रक्षक अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिसको आज दिल्ली में लांच किया गया। भाजपा की तानाशाह सरकार की पिछड़े, समाज से वंचित लोगों के खिलाफ दुर्भावना की सोच, जो इनके अधिकारों को संविधान में कम करके संविधान को खत्म करना चाहती है। हमारी संविधान रक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है अभी तीन लाख है अगले 100 दिनों में 30 करोड़ तक भी पहुॅच सकेगी क्योंकि देश का हर दूसरा आदमी भाजपा की तानाशाही सोच और सरकार से परेशान है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *