*निगम स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने आईआईएम अहमदाबाद में सिखाए गए अध्यापन तकनीक, विद्यालय प्रबंधन, मानव संसाधन, नेतृत्व विकास और अन्य अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की
*हम दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह उत्कृष्ट बनाना चाहते हैः मेयर, डॉ. शैली ओबरॉय
दिल्ली की मेयर, डॉ. शैली ओबरॉय और शिक्षा मंत्री, सुश्री आतिशी ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दिल्ली नगर निगम के 47 स्कूल प्रधानाचार्यों से संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, (एसएसीईआरटी) दिल्ली के कार्यालय में किया गया था। इस दौरान दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और एसएसीईआरटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की शिक्षा मंत्री, सुश्री अतिशी और मेयर, डॉ. शैली ओबरॉय ने प्रधानाचर्यों से उनके प्रशिक्षण के अनुभवों को जाना। इस दौरान निगम स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने आईआईएम अहमदाबाद में सिखाए गए अध्यापन तकनीक, विद्यालय प्रबंधन, मानव संसाधन, नेतृत्व विकास और अन्य अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्यों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की इस पहल ने उन्हें बेहद लाभ हुआ है। निगम स्कूलों के बच्चों को भी निश्चित ही इस पहल का लाभ मिलेगा।
संवाद सत्र को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री, सुश्री अतिशी ने कहा कि निगम स्कूलों के प्रिंसिपल को प्रशिक्षण के लिए आईआईएम भेजने का मकसद उनमें क्षमता निर्माण ताकि वे अपनी नेतृत्व गुणों का प्रभावी इस्तेमाल कर सकें। हम चाहते हैं कि एमसीडी के स्कूलों को भी आईआईएम संस्थानों की तरह ही शानदार शैक्षणिक केंद्र बनाया जा सकें।
दिल्ली की मेयर, डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य किया जा रहा है। इसी से प्रेरित होकर दिल्ली नगर निगम ने भी एमसीडी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत कर दी है। एमसीडी के स्कूलों को पहले उपेक्षित समझा जाता था। निगम स्कूलों में संसाधनों का अभाव था। अब निगम स्कूलों के कायाकल्प का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
मेयर डॉ. ओबरॉय ने कहा कि निगम स्कूलों के अध्यापक क्षमतावान हैं। जिस प्रकार सीमित संसाधनों में भी वे शानदार कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। दिल्ली नगर निगम के स्कूल प्राथमिक शिक्षा प्रदान करते हैं। वे बच्चों की नींव तैयार करते हैं।
मेयर ने प्रिसिंपल को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईएम-अहमदाबाद में प्रशिक्षण के बाद अब समय है आप अपनी लर्निंग का लाभ बच्चों को पहुंचाएं। सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि अब हम दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह उत्कृष्ट बनाएं। ताकि हमारे स्कूल से निकलने वाले बच्चे प्रशासन, मेडिकल, नीति निर्माण संबंधी सभी क्षेत्रों में नाम रोशन करें।



