हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा की जोड़ी जन्माष्टमी पर करेगी परफॉर्म, हिबा उर्फ झनक ने शेयर की डिटेल्स

Listen to this article

स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। बता दें कि चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजली अवस्थी और ये है चाहतें शामिल हैं, जिनकी कहनी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

तीज और रक्षा बंधन के खास मौकों का जश्न मनाने के बाद, स्टार प्लस अब जन्माष्टमी के मौके पर “हाथी घोड़ा पालकी, जन्मदिन कन्हैया लाल की” के नाम से एक खास जश्न लाने वाला है। ये सेलिब्रेशन 28 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक चलेगा। जन्माष्टमी में भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाया जाता है और इस मौके को धूम-धड़ाके और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। इस मौके पर स्टार प्लस के शो के कलाकार एक खास कार्यक्रम पेश करेंगे, जो इस उत्सव में चार चांद लगा देगा। इसमें कोई शक नहीं है कि जन्माष्टमी का जश्न स्टार परिवार के साथ बहुत ही रोमांचक और मनोरंजक होने वाले हैं।

दर्शकों के उत्साह को देखते हुए, इस समारोह में स्टार प्लस के कलाकार कई परफॉर्मेंसेस देंगे। इनमें झनक शो से हिबा नवाब (झनक) और क्रुशाल आहूजा (अनिरुद्ध) भी शामिल हैं। वे “राधा तेरी चुनरी”, “राधा कैसे न जले” और “राधा तो मन की रानी है” जैसे गाने गाएंगे। यह बिल्कुल उन दर्शकों को सरप्राइस करेगा जो स्टार प्लस के जन्माष्टमी समारोह, “हाथी घोड़ा पालकी बर्थडे कन्हैया लाल की” के लिए उत्साहित हैं। झनक और अनिरुद्ध का परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगा, जो शो में उनके फिर से मिलने का भी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में तैयार हो जाइए, इन खास पलों को एंजॉय करने के लिए।

स्टार प्लस के शो झनक की हिबा नवाब उर्फ ​​झनक कहती हैं, “इस साल मैं स्टार परिवार के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाऊँगी क्योंकि इस खास मौके पर स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए हाथी घोड़ा पालकी बर्थडे कन्हैया लाल की लेकर आ रहा है। इस त्यौहार पर मैं अपने को-स्टार क्रुशाल आहूजा उर्फ ​​अनिरुद्ध के साथ राधा तेरी चुनरी, राधा कैसे ना जले और राधा तो मन की रानी है गाने गाऊँगी। हम जब भी खाली समय मिलता है या शॉट्स के बीच में प्रैक्टिस करते हैं; ये कुछ ऐसी यादें हैं जिन्हें हम हमेशा अपने पास सहेज कर रखेंगे। जन्माष्टमी का त्यौहार खुशियाँ और उत्साह लेकर आने वाला है और मैं दर्शकों द्वारा इस उत्सव को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।”

हाथी घोड़ा पालकी बर्थडे कन्हैया लाल की 28 अगस्त से 1 सितंबर तक शाम 6.10 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *