Listen to this article

करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक बुराड़ी के जिला कार्यालय में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में पाँच विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज के नेतृत्व इस बैठक में का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और क्षेत्र के नेतागण मौजूद थे। मुख्य रूप से बुराड़ी से कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी, मुकंदपुर से कपूर सिंह सिसोदिया , जगतपुर से लोकेन्द्र सिंह चौधरी , कादीपुर से नीतू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र त्यागी , पूर्व निगम पार्षद अमर लता सांगवान और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए एन डी सनवाल समेत कई क्षेत्रीय कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद जिला कार्यालय से न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में वर्षों से समस्याओं का हल न होने को लेकर क्षेत्रीय विधायक के ख़िलाफ़ लोगों का ग़ुस्सा फूटा और यात्रा के दौरान लोगों में भारी रोष देखते ही बन रहा था। दर्जनों कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता द्वारा न्याय यात्रा में भाग लिया। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी व अन्य ने कांग्रेस के पदाधिकारी से बात करी। बैठक और न्याय यात्रा को लेकर क्या उद्देश्य था। इस विषय पर उन्होंने क्या कहा देखिए हमारे वरिष्ठ संवाददाता की इस विशेष रिपोर्ट में।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव कुछ महीनों बाद होने वाले हैं। ऐसे में बुराड़ी के विधायक चौतरफ़ा घेरने और उनके ख़िलाफ़ इस तरह कि धरने प्रदर्शन देखने को मिलेंगे टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की विशेष रिपोर्ट।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *