‘दीनदयाल उपाध्याय एवं पत्रकारिता’ विषय पर डीएसजे में आयोजित हुई संगोष्ठी

Listen to this article

दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (डीएसजे) में सोमवार को ‘दीनदयाल उपाध्याय एवं पत्रकारिता’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. महेश चंद्र शर्मा, अध्यक्ष, एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने वक्तव्य में दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनकी पत्रकारिता के महत्व पर उनके जीवन के उद्धरणों के माध्यम से प्रकाश  डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजकुमार भाटिया, पूर्व सदस्य, कार्यकारी परिषद, दिल्ली विश्वविद्यालय ने की, जबकि प्रो. जय प्रकाश दुबे, मानद निदेशक, दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म ने संगोष्ठी के सफल संचालन में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के पश्चात पॉडकास्ट भी रिकॉर्ड किया गया। प्रो. जय प्रकाश दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान पत्रकारिता में दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर चर्चा करना था। संगोष्ठी में उपस्थित छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की समस्त फैकल्टी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *