लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का पर्व देश और दिल्ली में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। सभी छठ व्रतियों ने छठी मईया की पूजा कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया अब शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को भी सभी छठ वर्ती अर्घ्य देंगे। दिल्ली में छठ पर्व की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों से बढ़ी है। इसी लिए यहाँ पर पूर्वांचल समाज क़द भी बढ़ा है। दिल्ली में कई जगह पर कई पूर्वांचली संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर बाबा कॉलोनी वाली घाट पर जय माँ जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित छठी मईया के भक्त जन दोपहर से ही पहुँचना शुरू हो गए थे। शाम को यहाँ पर काफ़ी संख्या में लोगों ने यहाँ बने घाट में उतरकर पूजा अर्चना करी। इस बार बाबा कॉलोनी वाली घाट काफ़ी चर्चा में बनी रही। इसकी वजह दावा किया जा रहा था कि यह घाट 2012 से बुराड़ी क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री किशन त्यागी के प्रयासों से घाट का निर्माण किया गया था। इस घाट पर बुराड़ी के कई नेता छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देने पहुँचे। भाजपा नेता चंचल त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी, कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी , दिल्ली नगर निगम की सिविल लाइन ज़ोन वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं बुराड़ी वार्ड से निगम पार्षद अनिल त्यागी यहाँ पर पहुँचे। संस्था की अध्यक्ष ने यहाँ आए अतिथियों का स्वागत किया है आइए देखते हैं। दिल्ली नगर निगम की सिविल लाइन ज़ोन वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं बुराड़ी वार्ड से निगम पार्षद अनिल त्यागी संस्थाओं की अध्यक्षा संध्या कुमारी ने क्या कहा। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस रिपोर्ट में
2024-11-09


