Listen to this article

दिल्ली में एक तरफ़ यहाँ सर्दी ने दस्तक दे दिए हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ राजनैतिक गलियारों में भी सर्दी की बजाए गर्मी बढ़ने लगी है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की क्षेत्रीय विधायक इन दिनों लोगों के बीच में विकास कार्यों के नारियल फोड़ने में जुटे हैं और दूसरी तरफ़ क्षेत्रीय लोगों का विधायक के ख़िलाफ़ आक्रोश भी दिखाई देने लगा है। जानकारी के अनुसार वेस्ट कमल बिहार में विधायक जब गलियों के निर्माण कार्यों का उद्घाटन करने पहुँचे थे। इसी बीच लोगों का ग़ुस्सा फूट गया और लोग विरोध में उतर गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष के हाथ बैठे बिठाए 1 मुद्दा हाथ लग गया। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की आर डब्लू ए के चेयरमैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगेश त्यागी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बुराड़ी क्षेत्र के विधायक पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए और इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की 15 साल की शीला सरकार के कार्यों को याद किया और इसके साथ ही सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक तरफ़ दिल्ली में ग्राप 4 लगा हुआ है। विधायक नारियल फोड़कर कर क्षेत्रीय लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की इस विशेष रिपोर्ट में प्रेस वार्ता में मंगेश त्यागी ने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *