दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक और निगम पार्षदों के द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके साथ चाय पर चर्चा और संवाद करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। आपको बता दें भाजपा द्वारा झुग्गी बस्ती में एक दिन का प्रवास किया गया था। दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी के विधायक और निगम पार्षदों के द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों को अपने घर पर बुला कर उनके साथ संवाद किया। इसी कड़ी में दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पवन शर्मा ने महिंद्रा पार्क भारत में स्थित अपने कार्यालय में बुलाकर सफ़ाई कर्मचारियों के साथ संवाद किया उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया बता दें कि गत दिनों 8500 सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया गया था। इसी का श्रेय लेने के लिए आम आदमी पार्टी के द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर। आइए देखते हैं हमारे संवाददाता की इस रिपोर्ट में विधायक पवन शर्मा के दफ़्तर पर यहाँ आए सफ़ाई कर्मचारियों के साथ बातचीत के कुछ अंश
2024-11-28

