बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार मंगेश त्यागी क्षेत्र में लगातार पद यात्रा कर रहे हैं। लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। लोगों से अपने लिए समर्थन माँग रहे हैं और 5 फ़रवरी को दिल्ली में मतदान होने वाले। वह क्षेत्र के लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। तस्वीरों में आप को देख सकते हैं कि मंगेश त्यागी लगातार लोगों के बीच में जाकर उनसे मिल रहे हैं। वह क्षेत्रीय लोगों से अपील कर उनसे अपने लिए मौक़ा माँग रहे हैं। बता दें कि शनिवार को पद यात्रा बुराड़ी के संत नगर की गली नंबर 108 से प्रारंभ होकर गली नंबर 114 पर समाप्त हुई। कांग्रेस के प्रत्याशी मंगेश त्यागी की पद यात्रा के दौराना उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। पद यात्रा में महिलाओं की संख्या ज़्यादा दिख रही थी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये कांग्रसे के झंडा उठाए हुई भारी संख्या में महिलाएँ मंगेश त्यागी के लिए नारेबाज़ी कर रही हैं। टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना ने इस पद यात्रा के दौरान मंगेश त्यागी से बात कर क्षेत्र के मुद्दों को लेकर जानने का प्रयास किया और इस पद यात्रा को लेकर कितना उत्साहित हैं। किस तरह से वह पद यात्रा के दौरान जनसंपर्क को लेकर जुटे हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों का क्या रुझान देखते बन रहा आइए देखते हैं हमारे वरिष्ठ संवाददाता कि इस विशेष रिपोर्ट में।
2025-01-11









