दिल्ली में एक तरफ़ यहाँ चुनावी माहौल जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ़ ये महिलाएँ नई दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर स्थित BJP के राज्य कार्यालय की तरफ़ बढ़ते हुए हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुँची थी। यहाँ मौजूद पुलिस ने इन महिलाओं को रोक दिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि हिमाचल के सोलन में स्थित कसौली के एक होटल में एक महिला के साथ गैंग रेप किया। जिनका आरोप हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और गायक जयभगवान उर्फ़ रॉकी मित्तल पर लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि वह अपनी सहेली और अपने बॉस के साथ हरियाणा के सोलन में 3 जुलाई 2023 को हिमाचल में घूमने आयी थी। एक होटल में ठहरे हुए थे। तभी दो लोग घूमते घूमते आये और बात करने लगे एक ने अपने आपको बड़ा राजनेता बताया और दूसरे ने अपने गायक बताया और बात करते करते वे महिला को अपनी एक एल्बम में रोल देने वादे को लेकर दावा किया जा रहा है। अपने कमरे में ले गए और वहाँ पर आरोपियों ने महिला को ज़बरदस्ती शराब पिला दी और उसके बाद महिला को धमकाते हुए बारी बारी से दोनों ने गैंग रेप किया। बताया जाता है कि जो अपने को राजनेता होने का दावा कर रहा था। उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का महिला से वादा किया। बहरहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफ़आइआर तो दर्ज कर ली है परंतु कार्रवाई को लेकर अभी कोई क़दम नहीं उठाए गए हैं। आइए देखते हैं महिलाओं की क्या माँग है और मीडिया से बात करते हुए। उन्होंने क्या आरोप लगाए और किस पर आरोप लगाए, देखिए इस ख़ास रिपोर्ट में।
अब देखने वाली बात यह होगी कि महिला के आरोपों में कितना दम है। यह तो पुलिस की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। ब्यूरो रिपोर्ट, टोटल ख़बरें दिल्ली।








