*उनके कब्जे से 03 चोरीशुदा ई – रिक्शा बरामद |
विशेष अभियान के तहत, AATS/NED टीम ने इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ के नेतृत्व और एसीपी ऑप्स/एनईडी श्री विवेक त्यागी की समग्र निगरानी में एक ऑटो लिफ्टर की सूचना विकसित की और गोल चक्कर से ताहिरपुर रेड लाइट के पास जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरफराज (23 वर्ष) पुत्र बन्ने खान, निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी के दौरान एक ई-रिक्शा बरामद हुआ, जो थाना फर्श बाजार, दिल्ली क्षेत्र से चोरी किया गया था (धारा 305 (बी) बीएनएस के तहत)।
पूछताछ के दौरान, सरफराज ने अन्य ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसके सहयोगी सुमित मिश्रा (23 वर्ष) पुत्र मधुसूदन मिश्रा, निवासी डीएलएफ भोपुरा को भी गिरफ्तार किया गया। सुमित के पास से थाना जीटीबी एन्क्लेव क्षेत्र से चोरी किया गया एक ई-रिक्शा बरामद हुआ।
इसके अलावा, सरफराज की निशानदेही पर थाना जीटीबी एन्क्लेव क्षेत्र से चोरी हुआ एक अन्य ई-रिक्शा भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को धारा 35.1(E) और 106 बीएनएसएस के तहत थाना नंद नगरी में गिरफ्तार किया गया है।
गहन जांच के दौरान, सरफराज की पहले भी लूट और चोरी के 5 मामलों में में संलिप्तता पाई गई। अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
2025-04-07


