नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में शनिवार से आयोजित ‘नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026’ के दौरान साहित्य प्रेमियों के लिए एक विशेष शाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘अनेगडोट पब्लिशिंग हाउस’ ने हॉल नंबर 6, स्टाल नंबर V 29 में अपने शानदार स्टाल पर दो नई पुस्तकों का विमोचन किया। प्रकाशक ने लेखक संजना कनमरलापुडी की पुस्तक ‘ए कोल्ड होल्ड’ और लेखिका रीनीता मल्होत्रा वोहरा की कृति ‘वर्मिलियन हार्वेस्ट’ को पाठकों के सामने पेश किया। यह कार्यक्रम केवल पुस्तकों के विमोचन तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह लेखकों के जुनून, दृढ़ता और उनके उद्देश्य का एक जीवंत उत्सव बन गया। पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रकाशक ने गुणवत्तापूर्ण पठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और लेखकों की रचनात्मक यात्रा की सराहना करी। इस कार्यक्रम में साहित्य जगत की कई जानी मानी हस्तियां और पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने संजना और रीनीता के लेखन कौशल और उनकी कहानियों की गहराई की प्रशंसा की। ‘अनेगडोट पब्लिशिंग हाउस’ ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व पुस्तक मेले जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इन पुस्तकों का आना भारतीय साहित्य के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की लेखकों के साथ बातचीत की यह विशेष रिपोर्ट में।
2026-01-11


