राजधानी दिल्ली में एक ही छत के नीचे एक ऐसा जूलरी प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है जोकि अपने आप में एक अनूठी मिसाल शादियों के सीज़न में होने जा रही है। जी हाँ JITO यानी जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन अंतर्गत लेडीज़ विंग ईस्ट दिल्ली और फरीदाबाद के द्वारा दिल्ली की अशोक होटल में दो दिन का द ब्राइडल स्टोरी प्रदर्शनी होने जा रही है यह घोषणा JITO” इवेंट चैप्टर JITO नॉर्थ ज़ोन के साथ मिलकर एरो सिटी नई दिल्ली में J W मैरियट में प्रेस वार्ता का रुख़ जानकारी दी गई बताया जाता है कि द ब्राइडल स्टोरी बाय JITO” 7 और 8 फरवरी, को होटल अशोक, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर रमन अश्विन जैन, निदेशक एपेक्स और चेयरमैन नॉर्थ ज़ोन, विकास जैन, चीफ सेक्रेटरी नॉर्थ ज़ोन, पारुल सुराणा, सुरभि जैन, हेमा जैन, तरुण जैन, मुकेश जैन, रूबी बॉबी जैन, विद्या दुगड़ जैन, संजय जैन, शैलेश जैन बोबी, अशोक दुगड़, अंजलि जैन, अंजू सेठिया, संयुक्ता बूरा, श्वेता हिरावत, मधु जैन, नमिता जैन, राकेश दुगड़ (ईस्ट दिल्ली),. प्रवीण रंका, पुनीत जैन, मिसेज़ कुसुम जैन, मिसेज़ राकी जैन,. राज कुमार जैन, शिखा जैन, शालिनी जैन, शिवांजलि जैन और रिया जैन (फरीदाबाद चैप्टर) सहित कई प्रमुख पदाधिकारी इस प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद थे। प्रेस वार्ता की शुरुआत शुरुआत नवकार मंत्र के उच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने इस अवसर को एक पवित्र और शुभ वातावरण प्रदान किया। JITO के दृष्टिकोण और मिशन को समझाया गया, जिसमें संगठन की उत्कृष्टता और सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पण को बताया गया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए तरुण जैन, चेयरमैन ईस्ट दिल्ली और सीए मुकेश जैन, चीफ सेक्रेटरी ईस्ट दिल्ली ने बताया कि “द ब्राइडल स्टोरी बाय JITO” इवेंट एक अनोखा मंच है, जो एक ही छत के नीचे ज्वेलरी, डिज़ाइनर आउटफिट, इवेंट कंपनियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है। इस इवेंट का उद्देश्य नवविवाहित जोड़े को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक वस्तुओं की सुविधा प्रदान करना है, जिससे उनकी शादी की योजना बनाने की प्रक्रिया सरल और यादगार हो जाए। आइए देखते हैं टोटल ख़बर एक वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना कि इस विशेष रिपोर्ट में प्रेस वार्ता के दौरान जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने क्या कहा देखिए ये
विशेष रिपोर्ट।
2026-02-03


