दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा ‘संगठित अपराध सिंडिकेट’ के खिलाफ 5 मई सुबह 8 बजे से 7 मई सुबह 8 बजे तक ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट 2.0’ चलाया गया। जिला पुलिस और स्पेशल सेल की टीमों ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 48 घंटे तक लगातार छापेमारी की। जानकारी के अनुसार गैंग बस्ट 1.0 के अनुभवों के आधार पर रणनीति को और धारदार बनाया गया। इस बार ऑपरेशन में नया आयाम जोड़ते हुए संगठित अपराध आतंकी/राष्ट्रविरोधी गठजोड़ को निशाना बनाया गया। दिल्ली एनसीआर में सक्रिय बड़े छोटे संगठित गिरोहों के साथ साथ आईएसआई प्रायोजित शहजाद भट्टी नेटवर्क को ध्वस्त करना अभियान का अहम हिस्सा रहा।
ज्ञात है कि संगठित अपराध के अधिकांश सरगना जेल में हैं या विदेश में छिपे हैं। हाल में पाकिस्तानी आईएसआई के प्रॉक्सी शहजाद भट्टी द्वारा सोशल मीडिया के जरिए भारत में फुट सोल्जर भर्ती कर सीसीटीवी लगाने, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी, हथियार नशा ड्रॉप और टारगेट किलिंग कराने की घटनाएं सामने आई थीं। ऑपरेशन गैंग बस्ट 2.0 में इस नेटवर्क के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और 44 संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शहजाद भट्टी नेटवर्क के गिरफ्तार आरोपी के नाम 1 शोएब खान, अमरोहा, यूपी 2. रवि कश्यप, अमरोहा, यूपी 3. अनमोल राय, टीकमगढ़, एमपी 4. इम्तियाज खान, राजौरी, जम्मू कश्मीर 5. रिजवान खान, रामपुर, यूपी 6. जसबीर सिंह, फिरोजपुर, पंजाब 7. जसकरण सिंह, मोगा, पंजाब 8. सतारा सिंह, अमृतसर, पंजाब 9. मनोज, बनासकांठा, गुजरात
इन आरोपियों को उत्तर भारत व दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग का टास्क दिया गया था। कुछ आरोपी शहजाद भट्टी के लिए हथियार तस्करी में भी शामिल थे। बताया जाता है कि पारंपरिक संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई:
ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टरों के शूटर, फाइनेंसर, सिम सप्लायर, हथियार वाहन प्रदाता, शेल्टर देने वाले, सोशल मीडिया हैंडलर और अन्य सहयोगियों के 1014 ठिकानों पर छापे मारे गए। कुल 482 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के द्वारा 141 पिस्तौल, 212 कारतूस, 79 चाकू, 24 वाहन, 19 लाख नकद, 31 मोबाइल, 19 किलो नारकोटिक ड्रग्स और 1234 क्वार्टर शराब बरामद की गई।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान जोन वार गिरफ्तारी और बरामदगी, जोन-I (8 जिले): 120 गिरफ्तार, 167 छापे, 28 पिस्तौल, 50 कारतूस बरामद।
जोन-II (7 जिले): 346 गिरफ्तार, 537 छापे, 106 पिस्तौल, 94 कारतूस बरामद।
स्पेशल सेल: 15 गिरफ्तार, 310 छापे, 7 पिस्तौल, 68 कारतूस बरामद।
गैंग वार गिरफ्तारियां: शहजाद भट्टी/Pak 9, कपिल सांगवान उर्फ नंदू 7, संदीप काला जठेड़ी 4, सद्दाम गौरी 4, हाशिम बाबा 3, टिल्लू 3, कौशल चौधरी 3, नवीन बाली-नीरज बवाना 2, जितेंद्र मान उर्फ गोगी 1, अर्श डाला 1, चीनू 1, नासिर 1 और अन्य गिरोह 443। कुल 482 गिरफ्तार। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें की यह रिपोर्ट में

