Listen to this article

दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आज 10वें इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर 2026 का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस 4 दिवसीय प्रदर्शनी में भारत सहित चीन, ताइवान और अन्य देशों की अग्रणी फुटवियर कंपनियों ने भाग लिया।

फेयर में Welcome Shoes और Swastik Polymers जैसी भारतीय कंपनियों ने अपने नए प्रोडक्ट्स और लेटेस्ट डिजाइन रेंज को प्रदर्शित किया। इन कंपनियों के इनोवेटिव कलेक्शन ने खरीदारों और रिटेलर्स का ध्यान खींचा।

इस वर्ष फेयर की खास बात ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मिला बढ़ावा है। जहां एक ओर चीन-ताइवान की अत्याधुनिक तकनीक देखने को मिली, वहीं Elasto Textiles जैसी भारतीय कंपनियों ने स्वदेशी तकनीक से बने हाई-क्वालिटी फुटवियर प्रोडक्ट्स पेश कर सबको प्रभावित किया।

आयोजकों का कहना है कि इस फेयर का उद्देश्य भारतीय फुटवियर उद्योग को ग्लोबल मंच देना, नए बिजनेस अवसर बनाना और निर्यात को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में मशीनरी, कच्चा माल, एक्सेसरीज और फिनिश्ड फुटवियर के स्टॉल्स लगाए गए हैं।

उद्योग जगत को उम्मीद है कि यह फेयर भारत को फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *