पश्चिमी जिला अंतर्गत थाना जनकपुरी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो कि सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हाईटेक उपकरणों से नकल कराने धंधा करते थे। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के नाम हेमंत, निवासी रोहतक, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष
- रिंकू, निवासी रोहतक, हरियाणा, उम्र 30 वर्ष
- विरेंदर, निवासी सोनीपत, हरियाणा, उम्र 38 वर्ष
- आरती, निवासी जींद, हरियाणा, उम्र 24 वर्ष
- सन्नी, निवासी जींद, हरियाणा, उम्र 30 वर्ष – दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में लैब अटेंडेंट
- दीपक, निवासी जींद, हरियाणा, उम्र 26 वर्ष
- सोनू कुमार उर्फ सोनू मान, निवासी चरखी दादरी, हरियाणा, उम्र 31 वर्ष चंडीगढ़ फायर विभाग में फायरमैन है। आरोपियों के कब्जे से कस्टमाइज्ड मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, नैनो इयर बड्स, टैबलेट और सिम कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जनकपुरी से शिकायत मिली कि केवीएस, सी-2, जनकपुरी में आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग किया जा रहा है। जांच के दौरान अभ्यर्थी आरती के पास से कस्टमाइज्ड मोबाइल फोन तथा अभ्यर्थी हेमंत के पास से सिम कार्ड लगा ब्लूटूथ डिवाइस और नैनो इयर बड्स बरामद हुए।
इस संबंध में थाना जनकपुरी में एफआईआर बीएनएस व सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम की धारा 3/4/10/11 के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए Police
पूछताछ में हेमंत ने बताया कि उसके भाई रिंकू ने विरेंदर के माध्यम से 12 लाख रुपये में ब्लूटूथ डिवाइस और सिम कार्ड का इंतजाम किया था। सूचना पर रिंकू और विरेंदर को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह आरती ने बताया कि उसकी सहेली सन्नी ने 10 लाख रुपये में कस्टमाइज्ड मोबाइल, ब्लूटूथ, सिम और नैनो इयर बड्स दिए थे, जिससे प्रश्नपत्र बाहर भेजकर उत्तर मंगवाए जाने थे। जांच में सन्नी और उसके सहयोगी दीपक को भी गिरफ्तार किया गया। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने हरियाणा के चरखी दादरी में दबिश देकर गिरोह के मास्टरमाइंड सोनू कुमार उर्फ सोनू मान को भी गिरफ्तार कर लिया। सोनू मान चंडीगढ़ फायर विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से विदेशी व्हाट्सएप से लिंक टैबलेट, कस्टमाइज्ड मोबाइल, 3 ब्लूटूथ डिवाइस और 4 नैनो इयर बड्स बरामद हुए।
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, वित्तीय लेनदेन और विभिन्न राज्यों में की गई समान घटनाओं के संबंध में आगे जांच कर रही है। टोटल ख़बरें दिल्ली से राजेश खन्ना की रिपोर्ट ।







