Listen to this article

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री राम अस्पताल एवं हार्ट सेंटर, विकास पुरी में देशभक्ति, सेवा और मानवता के संदेश के साथ विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव बब्बर, Member, Delhi Development Authority (DDA) तथा श्री हरीश ओबेरॉय, Municipal Councillor, केशोपुर वार्ड 103 एवं Chairman, West Zone, MCD उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

इस अवसर पर अस्पताल के Healthcare Warriors—डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं सपोर्ट टीम—के समर्पण को सम्मानित किया गया। कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।

समारोह का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण अस्पताल द्वारा शुरू की गई सामाजिक स्वास्थ्य पहल रही। अस्पताल ने घोषणा की कि Emergency Department में आने वाले प्रत्येक नागरिक को नि:शुल्क First Aid Treatment दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना, चोट या रक्तस्राव जैसी स्थिति में शुरुआती मिनट महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन खर्च की चिंता से लोग देरी करते हैं। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसे की कमी के कारण कोई समय पर उपचार से वंचित न रहे। जरूरतमंदों को प्राथमिक उपचार के साथ आगे के इलाज का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

अस्पताल का संदेश है – “समय पर इलाज सबका हक है।” यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में श्री राम अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *