Listen to this article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर भाजपा मुकुंदपुर मंडल द्वारा एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया और क्षेत्र में जन संपर्क कर एक रैली निकाली गई। इस रैली की अध्यक्षता सिविल लाइन जोन के चेयरमैन एवं मुकंद पुर वार्ड के निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर इस अभियान के तहत गुरुवार को प्रात: एक विशाल जागरूकता महारैली निकाली गई। रैली महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर मुकुंदपुर शिव मंदिर, पूर्ण गढ़ी रोड, 25 फुटा पार्ट 2 होते हुए 60 फुटा रोड होते हुए पार्षद कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य अभियान में मलेरिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, नगर निगम जोन के उच्च अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहें। नागरिकों को स्वच्छता एवं मच्छर नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को जलभराव रोकने, कूलर, गमलों एवं छतों पर पानी जमा न होने देने, नियमित सफाई और मच्छरदानी के उपयोग जैसे बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना है। बरसात के मौसम के बाद मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए समय रहते बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।
भाजपा मुकुंदपुर मंडल ने मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ कार्यकर्ताओं, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हुए। आइए देखते हैं टोटल ख़बरें के वरिष्ठ संवाददाता राजेश खन्ना की रिपोर्ट में जब सिविल लाइन जोन के चेयरमैन एवं मुकंद पुर वार्ड के निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर बात करी तो उन्होंने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *