प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय नमो संघ (BNMS) द्वारा NDMC कन्वेंशन सेंटर, संसद मार्ग, नई दिल्ली में “एक शाम मोदी जी के नाम” एवं “नमो सेवा सम्मान-2026” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नू सिंह तोमर ने की। मंच से सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संघ द्वारा वर्ष 2012 से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को “नमो सेवा सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रसेवा, स्वदेशी, स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत के संकल्प पर संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, सांसद श्री मनोज तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्रीमती अनीता आर्य, श्री देशराज कर्णवाल, श्री के.वी. गोविंदाचार्य, श्री हर्ष संघवी सहित रेलवे, शिक्षा, कोयला मंत्रालय एवं खेल जगत के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री हेमंत शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अंशुल जैन सहित सभी प्रदेश टीमों का विशेष सहयोग रहा। मीडिया व्यवस्था मीडिया प्रमुख सौरभ ठाकुर ने संभाली।

