बिज़ॉक्स मीडिया नेटवर्क द्वारा ‘टॉप 50 लीडर्स ऑफ इंडिया 2026’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू प्लाज़ा में सफलतापूर्वक किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राज भूषण चौधरी, माननीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, प्रो. महेश वर्मा, महासचिव-समिट इंडिया एवं पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा, तथा बिज़ॉक्स मीडिया नेटवर्क के प्रेसिडेंट श्री अनिश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 प्रतिष्ठित लीडर्स को “Top 50 Leaders of India 2026” से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में डॉ. बी.एस. सिंगला, डॉ. कैलाश बिहारी सिंह, डॉ. फोहद लतीवाला, डॉ. कोशल कुमार, श्री अविजित दासगुप्ता, श्री राजू पी. आहूजा, श्री गौरव प्रसाद, डॉ. देवेंद्र कुमार साहू, श्री सुनील वांगनू, श्रीमती सुचंद्रा भट्टाचार्य, सुश्री रेणुका भास्कर, श्री अमित सिंह, श्री प्रिंस धारीवाल, श्री चैत्य प्रदीप मोदी, डॉ. अंकिता शर्मा और श्री नरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल रहे।
बिज़ॉक्स मीडिया नेटवर्क ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।


